Massive Landslide in Papua : पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से भयावह हुई स्थिति, अब तक 670 मौतें और 150 मकान तबाह
Massive Landslide in Papua: Landslide in Papua New Guinea has worsened the situation, so far 670 deaths and 150 houses destroyed.
Massive Landslide in Papua पापुआ न्यू गिनी एक दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र है। जहां की एंगा प्रांत में भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी कि पापुआ न्यू गिनी देश में एक बड़े पैमाने पर भयानक भूस्खलन से पूरा का पूरा गांव तबाह हो गया है।
- Also Read : Indore Crime News : इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में बोरे में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप
पापुआ न्यू गिनी एक दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र है। जहां की एंगा प्रांत में भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी कि पापुआ न्यू गिनी देश में एक बड़े पैमाने पर भयानक भूस्खलन से पूरा का पूरा गांव तबाह हो गया है।
- Also Read : Weather Update Bhopal : भोपाल समेत अनेक जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी, अभी और भी तपेगा….
गांव में कितनी आबादी
देश के जिस गांव में भूस्खलन हुआ, वहां लगभग 4,000 लोग रहते हैं। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी सेरहान एक्टोप्राक ने बताया कि भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र तीन से चार फुटबॉल मैदानों के आकार का है। एक्टोप्राक ने कहा कि भूस्खलन से गांव के कुछ घर बच गए है। भूस्खलन के बाद राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है।
मलबे में अभी भी फंसे लोग
एक्टोप्राक ने बताया कि, भूस्खलन से न सिर्फ घर तबाह हुए बल्कि पेड़ के पेड़ टूट गए। खेत उजड़ गए। साथ ही मलबे में अभी भी लोगों के फंसे होने की खबर है। जिन्हें निकालने का काम किया जा रहा है। पापुआ न्यू गिनी के रक्षा मंत्री बिली जोसेफ और सरकार के राष्ट्रीय आपदा केंद्र के डायरेक्टर लासो मन रविवार को हेलीकॉप्टर से घटना स्थल पर पहुंचने के लिए उड़ान भरी। पापुआ न्यू गिनी एक विविध, विकासशील देश है जिसमें 800 भाषाएं और 10 मिलियन लोग रहते हैं जो ज्यादातर किसान हैं।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



