Betul Revenue Officers Notice: राजस्व प्रकरणों में लापरवाही पड़ी भारी, भीमपुर और चोपना के नायब तहसीलदारों को नोटिस
Betul Revenue Officers Notice: Negligence in revenue cases proves costly; notices issued to Naib Tehsildars of Bhimpur and Chopna.

Betul Revenue Officers Notice: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित नामांतरण के लंबित प्रकरणों की न्यायालयवार समीक्षा करते हुए भीमपुर तहसीलदार को विशेष ध्यान देकर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही सभी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अविवादित नामांतरण के मामलों में प्रगति लाने के लिए कहा। विवादित नामांतरण प्रकरणों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर नायब तहसीलदार चोपना को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
कम प्रगति पर भीमपुर नायब तहसीलदार को नोटिस
बैठक में अविवादित बंटवारा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ सोनवणे ने सभी राजस्व अधिकारियों को सुनवाई कर समान रूप से प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित बटवारा के प्रकरणों में आमला एवं मुलताई के तहसीलदारों को प्रगति बढ़ाने तथा कम प्रगति पर भीमपुर के नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Saikheda Murder Case: शराब पिलाकर ले गया सुनसान में, पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सीमांकन, रास्ता चिन्हांकन एवं अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर तहसील की लंबित रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने, धारणाधिकार प्रकरणों में सभी एसडीएम को अभिमत सहित प्रकरण भेजने तथा भूमि आवंटन के मामलों का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Mulatai Child Murder Case: खेलने के बहाने ले गए, फिर कर दी हत्या; मुलताई के दिल दहला देने वाले कांड का खुलासा
राजस्व वसूली में प्रगति लाने पर दिया जोर
इसके साथ ही राजस्व वसूली में भी प्रगति लाने पर जोर दिया। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद सहित सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी एसडीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



