Saikheda Murder Case: शराब पिलाकर ले गया सुनसान में, पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Saikheda Murder Case: Accused took victim to a secluded spot after plying him with alcohol and killed him by crushing his head with a stone; accused arrested.

Saikheda Murder Case: बैतूल। जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा में मिले ग्रामीण के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह पत्थर से सिर कुचल कर की गई हत्या का मामला था। हत्या की वजह आगजनी के एक मामले में मृतक द्वारा गवाही देना था। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 22 जून को ग्राम जावरा में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना सांईखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गुणवंत गार्वे निवासी ग्राम जावरा के रूप में हुई। फरियादिया रोशनी गार्वे की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका पाए जाने पर धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही जगदीश उर्फ जग्गू पिता बदिया कापसे (उम्र 31 वर्ष), निवासी ग्राम जावरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
- यह भी पढ़ें : Mulatai Child Murder Case: खेलने के बहाने ले गए, फिर कर दी हत्या; मुलताई के दिल दहला देने वाले कांड का खुलासा
गवाही देने पर गंवाना पड़ा जान
पुलिस के मुताबिक करीब 15-20 दिन पूर्व ग्राम जावरा में फरियादी कमलेश कापसे की खेत स्थित झोपड़ी एवं ट्रैक्टर में आगजनी की घटना हुई थी। उक्त मामले की जांच के दौरान मृतक गुणवंत गार्वे ने आरोपी जगदीश कापसे को ट्रैक्टर में आग लगाते हुए देखने संबंधी महत्वपूर्ण गवाही दी थी। इसी आधार पर आरोपी जगदीश एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया था। मृतक द्वारा दी गई इसी गवाही से आरोपी जगदीश रंजिश रखता था।

पहले पिलाई शराब, फिर कुचला सिर
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि 20 जून को आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को शराब पिलाकर एकांत स्थान पर ले गया और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, हत्या में प्रयुक्त पत्थर तथा घटना के समय पहने गए कपड़े जप्त किए गए हैं।
- यह भी पढ़ें : Betul Health Department Review: बैतूल में स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर सख्त, टीकाकरण में लापरवाही पर निलंबन के निर्देश
इनकी रही सराहनीय भूमिका
प्रकरण के त्वरित खुलासे में निरीक्षक भैयालाल उइके, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक पूनमचंद साहू, प्रधान आरक्षक रामानंद धुर्वे, दिलीप झरबड़े, राजकुमार धुर्वे, विनय जैसवाल, देवेन्द्र ठाकुर, सुभाष माकोड़े, आरक्षक विनोद साहू, विकास जैन, संतराम उइके, बबलू धुर्वे, चालक प्रधान आरक्षक रविन्द्र नागले, आरक्षक पवन एनिया, अमित टेकाम तथा सैनिक शशि पवार एवं मुंशीलाल सिरसाम की सराहनीय भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



