Cinfirm ticket : रेलवे ने इन दो ट्रेनों के यात्रियों के लिए किया बड़ा ऐलान, लगेंगे एक्स्ट्रा कोच, वेटिंग टिकट वाले भी कर सकेंगे आरामदायक सफर
• उत्तम मालवीय, बैतूल
रेलवे (indian railway) ने ट्रेनों में लगातार बढ़ती वेटिंग को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है। रेलवे द्वारा दो महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच (additional coach) लगाए जा रहे हैं। इससे इन ट्रेनों में आरक्षण करा चुके, लेकिन टिकट कंफर्म (confirmed ticket) नहीं होने से परेशान यात्रियों को खासी राहत मिलेंगी। हालांकि यह सुविधा स्थाई तौर पर नहीं रहेगी, बल्कि केवल निर्धारित दिनों तक ही मिल सकेगी।
इस संबंध में मध्य रेल (Central Railway) के नागपुर मंडल (Nagpur Division) के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। यह सुविधा नागपुर-पुणे गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) और नागपुर कोल्हापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Nagpur Kolhapur Superfast Express) में दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि अस्थायी आधार पर अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त कोच संलग्न करने का निर्णय लिया गया है। उनके अनुसार ट्रेन संख्या 12114/12113 नागपुर-पुणे-नागपुर में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर कोच लगाया जाएगा। यह कोच नागपुर से 05/08/2022 और 07/08/2022 को और पुणे से 06/08/2022 और 08/08/2022 को लगाया जाएगा।
इसी तरह ट्रेन संख्या 11403/11404 नागपुर-कोल्हापुर-नागपुर में एक अतिरिक्त शयनयान द्वितीय श्रेणी का डिब्बा लगाया जाएगा। यह कोच नागपुर से 06/08/2022, 09/08/2022 और 13/08/2022 तथा कोल्हापुर से 08/08/2022, 12/08/2022 और 15/08/2022 को लगाया जाएगा। रेलवे ने प्रतीक्षा सूची के यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ट्रेन में चढ़ने से पहले अपने पीएनआर की स्थिति की जांच जरूर कर लें।



