बैतूल अपडेट

Betul Latest News: पानी पर सख्ती के साथ बड़ा फैसला: बंद नल-जल योजनाएं होंगी चालू, बढ़ती गर्मी में स्कूल टाइम बदला

Betul Latest News: Major decision with strict water restrictions: Closed tap-water schemes will be restarted, school timings changed due to increasing heat.

Betul Latest News: पानी पर सख्ती के साथ बड़ा फैसला: बंद नल-जल योजनाएं होंगी चालू, बढ़ती गर्मी में स्कूल टाइम बदला
Betul Latest News: पानी पर सख्ती के साथ बड़ा फैसला: बंद नल-जल योजनाएं होंगी चालू, बढ़ती गर्मी में स्कूल टाइम बदला

Betul Latest News: जिले में पेयजल की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी गांव में पानी की दिक्कत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जहां भी समस्या मिलेगी, वहां तुरंत समाधान करना होगा।

बैठक में दिए गए अहम निर्देश

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सहायक यंत्रियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर काम देखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर योजनाओं की स्थिति जांचें।

पेयजल योजनाओं पर विशेष जोर

कलेक्टर ने साफ तौर पर कहा कि जिन गांवों में पेयजल की समस्या सामने आए, वहां मिशन मोड में तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र की हस्तांतरित नल-जल योजनाओं का स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जो योजनाएं बंद पड़ी हैं, उन्हें सुधारकर जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाए। इस पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट सोमवार तक प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। फील्ड विजिट के दौरान छात्रावास, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि वहां की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रह सकें।

अपूर्ण कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

बैठक में पिछले वर्षों से लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे खेत-तालाब, अमृत सरोवर और डगवेल रिचार्ज के काम गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए गए। ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के तहत पौधरोपण, फेंसिंग और नाडेप कार्य जल्द पूर्ण कराने को कहा गया। साथ ही रिज-टू-वैली सिद्धांत के आधार पर जल संरचनाओं के रिचार्ज की योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

आवास योजना और अन्य पहल

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2024-25 और 2025-26 के आवासों में लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत स्वीकृति और पहली किश्त जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि पानी की कमी के कारण आवास निर्माण प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसके अलावा एनआरएलएम के तहत ‘दीदी कैफे’ के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन सहित सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, सहायक यंत्री और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

स्कूलों के समय में बदलाव, दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

जिले में ग्रीष्मकाल में बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय तथा माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्ध विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

अब नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने तय समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त ऐसे अशासकीय विद्यालय, जो पहले से ही प्रातः 7:30 बजे से पूर्व संचालित हो रहे हैं, उनके संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और उनका समय यथावत रहेगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button