Bajaj Pulsar N160 Bike: आ रही बजाज की नई बाइक Pulsar N160, धांसू फीचर्स के साथ पावरफुल इंजन से है लैस, देखें कीमत

Bajaj Pulsar N160 Bike: देश की दिग्गज टू व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज (Bajaj) खासतौर पर आपनी लोकप्रिय बाइक पल्सर के लिए जानी जाती है। अब कंपनी एक नई बाईक Bajaj Pulsar N160 को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। इस अगामी बाईक में 160cc का इंजन मिल सकता है। नई बजाज पल्सर की ये बाइक कई सारे फीचर्स से लैस होगी। ये बाइक इतनी आरामदायक है कि लंबी यात्रा के दौरान जरा भी थकान नहीं होगी।
बता दें कंपनी इस बाईक को फरवरी में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही बजाज पल्सर N160 की कीमत को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है। साथ ही कंपनी ने खरीदने वालों के लिए बाईक की डिलिवरी भी देनी शुरू कर दी है। अब बस मार्केट में बाइक के लॉन्च होने इंतजार है। आइए जानते है कीमत और फीचर्स के बारे में पूरी डिटेल्स…
देखें वीडियो (Bajaj Pulsar N160 Bike)….
कैसा है बजाज पल्सर N160 का लुक? (Bajaj Pulsar N160 Bike)
डिजाइन की बात करें तो Bajaj Pulsar N160 Bike को एक पेरिमीटर फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें एक्सटेंशन के साथ एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल सीटें, एक पिलर ग्रैब रेल और एक अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। बाइक में एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, हैलोजन हेडलैंप, LED टेललाइट और अलॉय व्हील्स भी उपलब्ध हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बाइक 12-लीटर पेट्रोल स्टोर कर सकती है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 177 मिलीमीटर है और वजन करीब 151 किलोग्राम है।

बजाज पल्सर N160 में है 160cc का इंजन (Bajaj Pulsar N160 Bike)
नई बजाज पल्सर NS160 में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 160cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह अधिकतम 15.3hp की पावर और 14.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन को सरल बनाने के लिए इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी की मानें तो बाइक की टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटे है और यह एक लीटर पेट्रोल में 4O से 45 किलोमीटर का माइलेज देती है।

Bajaj Pulsar N160 Bike में मिलेंगे दमदार फीचर्स
राइडर की सुरक्षा और ब्रेकिंग के दौरान सड़कों पर स्किडिंग से बचने के लिए बजाज पल्सर NS160 में सिंगल-चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक हैं।
बाइक के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक गैस-चार्ज मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है। बता दें कि बजाज की ये बाइक इतनी आरामदायक है कि लंबी यात्रा के दौरान भी बाइक चलाने वाले को थोड़ी सी भी थकान नहीं होगी।

इतनी है बजाज पल्सर N160 की कीमत? (Bajaj Pulsar N160 Bike)
बजाज अपनी पल्सर N160 को 1.33 लाख रुपये में लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस बाइक पर करीब 5 साल की वारंटी भी देगी। देश में इस बाइक का मुकाबला TVS अपाचे RTR 160 से होगा।
टेक/ऑटो और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




