बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

इस साल भी नहीं भरेगा बारालिंग मेला

  • विक्की आर्य, झल्लार
    कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव की दृष्टि से भैंसदेही ब्लॉक के झल्लार थाना क्षेत्र में लगने वाला बारहलिंग मेला इस बार भी निरस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने बारहलिंग मेला, जो कार्तिक पूर्णिमा के दिन भरता है, इस साल भी निरस्त करने का फैसला लिया है। पिछले साल भी कोरोना के चलते इस मेले को रद्द कर दिया गया था। नायब तहसीलदार अखिलेश कुशराम ने ताप्ती तट पर स्थित बारहलिंग मेले में न जाने की अपील श्रद्धालुओं से की है। विदित हो कि प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले बारहलिंग मेले में पूजा-अर्चना और ताप्ती स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए इस बार भी मेले को रद्द करने के आदेश एसडीएम भैंसदेही द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button