Boy dragged by crocodile in Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को घाघरा नदी के किनारे भैंस को नहला रहे एक किशोर को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह हादसा रविवार की शाम को उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर गांव में हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोनौली मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले कुंवर बहादुर यादव का पुत्र राजा बाबू उर्फ नान यादव (13) नदी के किनारे भैंस को नहला रहा था। इसी बीच एक मगरमच्छ अचानक पानी से बाहर आया और उसे अपने जबड़े में दबोच कर नदी में खींच ले गया।

पांच घंटे चला तलाशी अभियान (Boy dragged by crocodile in Gonda)
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। लगभग पांच घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया गया है।

शोर मचाने का भी असर नहीं (Boy dragged by crocodile in Gonda)
इस घटना के समय कई अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ ने पहले बच्चे के पैर को जबड़े में लिया और उसे गिराने के बाद गर्दन पकड़कर पानी में खींच ले गया। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि बच्चा संभल भी नहीं पाया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर मदद करने की कोशिश की लेकिन कोई भी पानी में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
घटना का वीडियो आया सामने (Boy dragged by crocodile in Gonda)
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मगरमच्छ बच्चे को दबोचे हुए पानी में ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ सेकंड के लिए बच्चे का सिर पानी के ऊपर आता है, फिर मगरमच्छ उसे नीचे खींच लेता है और कुछ देर बाद दोनों नदी में पूरी तरह गायब हो जाते हैं।
यहां देखें इस घटना का वीडियो… (Boy dragged by crocodile in Gonda)
उत्तर प्रदेश –
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 23, 2025
जिला गोंडा में घाघरा नदी किनारे भैंस नहलाने गए 13 वर्षीय राजा बाबू उर्फ नान यादव को मगरमच्छ खींचकर ले गया। एक Video में मगरमच्छ और बच्चे का सिर मामूली दिखता है। फिर दोनों लापता हो जाते हैं। कल से तलाश जारी है। pic.twitter.com/Bqi3RzXAJo
- Read Also: Raja Raghuvanshi case: सोनम रघुवंशी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, गायब कर दिए थे अहम सबूत
बारिश में बढ़ जाती है आवाजाही (Boy dragged by crocodile in Gonda)
बताया जाता है कि यह क्षेत्र घाघरा नदी के किनारे स्थित है और स्थानीय लोगों के अनुसार नदी में पानी बढ़ने के साथ मगरमच्छों की आवाजाही गांव के आसपास बढ़ जाती है। स्थानीय ग्रामवासी बताते हैं कि इस क्षेत्र में मगरमच्छ अक्सर दिखाई देते हैं। यह घटना पिछले एक महीने में दूसरी ऐसी घटना है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार प्रशासन से लगाई है। (Boy dragged by crocodile in Gonda)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com