बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मंत्री जी की फिसली जुबान, सड़क हादसों में मरने वालों के लिए यह क्या कह गए….

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार की बैतूल में आज जुबान फिसलती हुई नजर आई। वे सड़क हादसे में मरने वालों का मखौल उड़ाते नजर आए। हालांकि तत्काल ही सम्भलते हुए उन्होंने वाहन सावधानी से चलाने की सलाह भी दी। मामला शनिवार सुबह बैतूल स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का है।

    पुलिस विभाग ने बच्चों को ट्रैफिक रूल बताने और सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों से सम्बंधित एक पुस्तिका ‘सड़क सुरक्षा कहानियां’ तैयार की है। इसी पुस्तक का विमोचन करवाने एसपी सिमाला प्रसाद वहां पहुंची थी। पुस्तिका के विमोचन के बाद प्रभारी मंत्री उसका अवलोकन कर रहे थे। पुस्तक में सम्भवतः मुलताई क्षेत्र के उस स्थान का भी उल्लेख है जहां आए दिन हादसे होते हैं।

    इसके बाद एसपी सिमाला प्रसाद उन्हें बताने लगीं कि लोगों की अज्ञानता के कारण वहां बहुत हादसे होते हैं। इस पर मंत्री जी तपाक से हंसते हुए कह उठे ‘अज्ञानता क्या, यह लोग जल्दी ऊपर जाना चाहते हैं ना… जाना चाहते किसी और स्थान पर, लेकिन ऊपर पहुंच जाते।’ इसके तुरंत बाद हालांकि उन्होंने यह जोड़ा कि ‘थोड़ी सावधानी रखें तो यह सब ना हो।’ इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस घटनाक्रम का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button