बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

महिला चिकित्सकों ने दी डॉ. अंकिता सीते को बिदाई, कार्यकाल की की सराहना

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिला अस्पताल की जिला रक्तकोष अधिकारी डॉ. अंकिता सीते को महिला चिकित्सकों ने भावभीनी बिदाई दी। विदाई समारोह में डॉ. रेणुका गोहिया, डॉ. वंदना धाकड़, डॉ. कृष्णा मौशिक, डॉ. भावना कवड़कर, डॉ. स्वाति मिश्रा और डॉ. आकृति वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

    इन सभी ने डॉ. अंकिता सीते के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल की जिला रक्तकोष अधिकारी डॉ. अंकिता सीते का चयन भोपाल के शासकीय गांधी मेडिकल कॉलेज में एमडी (पैथालाजी) के लिए चयन हो चुका है।

    गौरतलब है कि रक्त कोष अधिकारी रहते हुए उन्होंने अधिक से अधिक रक्त संग्रहण के लिए विशेष प्रयास किए। इसके चलते मरीजों को कभी रक्त की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ा। पैथालॉजी में एमडी करने के बाद यह डिग्री हासिल करने वाली भी वे बैतूल जिले की पहली डॉक्टर होंगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button