टेक/ऑटो

Maruti Suzuki Best Cars: कम दाम में सबसे ज्‍यादा माइलेज देती है मारुति की ये कारें, फीचर्स भी ग्राहकों को आ रहे खूब पसंद

Maruti Suzuki Best Cars: कम दाम में सबसे ज्‍यादा माइलेज देती है मारुति की ये कारें, फीचर्स भी ग्राहकों को आ रहे खूब पसंद
Credit – Social Media

Maruti Suzuki Best Cars: बढ़ती महंगाई के बीच आज के समय में वाहन खरीदते समय ग्राहक ऐसी कार के बारे में सोचते हैं जो कम खर्च में ज्यादा माइलेज दे सकें। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के बाद ग्राहक सीएनजी वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। देश में कई कंपनियों के सीएनजी वाहन उपलब्ध है, जिसमें सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) कंपनी के है। मारुति कंपनी ने इस साल कई सीएनजी कार लॉन्च की है, जो माइलेज के मामले में सबसे जबरदस्त है। कुछ लोगों का मानना है कि मारुति ऑल्टो माइलेज के मामले में सबसे जबरदस्त कार है, लेकिन मारुति ऑल्टो से ज्यादा मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी, मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी माइलेज देती है।

Also Read : 1000 ke naye note : नए साल से बंद हो रहे 2000 के नोट! एक हजार का नया नोट लेगा इसकी जगह, जानें क्‍या मामला

Maruti Suzuki Celerio - Top Celerio Petrol and Diesel models in India
Credit – Social Media

Maruti Suzuki Best Cars: सेलेरियो सीएनजी(Maruti Suzuki Best Cars)

मारुति की मारुति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Suzuki Selerio) सीएनजी में कंपनी ने 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट भी दी हुई है, जो 56.7पीएस पर 82एनएम की पावर जेनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया है और सीएनजी मोड़ में सेलेरियो 35.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की माइलेज देती है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होकर 7 लाख रुपये तक है और इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.69 लाख रुपये है।

Also Read : Trending Video: पुण्य आपके, 10 रुपये हमारे…’ शख्‍स ने कड़ाके की ठंड में शुरु किया ‘डुबकी वाला’ स्टार्टअप, लोग बोलें- सरकार कहीं टैक्‍स ना लगा दे- Dubki Wala Startup

Maruti Wagon R Price - Images, Colours & Reviews - CarWale
Credit – Social Media

Maruti Suzuki:वैगनआर सीएनजी

Maruti Suzuki: वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon R) में कंपनी ने दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए है, जिसमें पहला 1 लीटर और दूसरा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। 1-लीटर वाले इंजन के साथ सीएनजी किट भी दी गयी है, जो 57पीएस और 82.1एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया गया है। सीएनजी किट के साथ मारुति वैगनआर 34.05 किमी प्रति किलोग्राम की माइलेज देती है। वहीं, इसकी कीमत की बात करें तो ये 5.47 से 7.20 लाख रुपये के बीच आती है और इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.34 लाख रुपये है।(Maruti Suzuki Best Cars)

Also Read : Old Pension Scheme: खुशखबरी! सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू होगी पुरानी पेंशन व्‍यवस्‍था, सरकार ने दी जानकारी

2022 Maruti Suzuki Alto K10 review, drive: engine, performance, features, price - Introduction | Autocar India
Credit – Social Media

 (Maruti Alto K10)

मारुति का ऑल्टो सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मॉडल है। मारुति ने ऑल्टो के10 (Maruti Alto K10) को कंपनी ने सीएनजी वर्जन में भी पेश किया है। मारुति ऑल्टो के10 में कंपनी ने 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट भी दी हुई है। सीएनजी किट के साथ ये कार 57पीएस और 82.1एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया है। सीएनजी किट के साथ ये कार 33.85 किमी प्रति किलोग्राम की माइलेज देती है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 3.99 से 5.95 लाख रुपये के बीच है और इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 5.95 लाख रुपये है।

Also Read : 180W चार्जिंग के साथ 200 MP कैमरे वाले जबरदस्‍त Infinix Zero Ultra 5G स्‍मार्टफोन की सेल हुई शुरू, जानिए कीमत और ऑफर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button