बैतूल अपडेट

Betul News : तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, लोगों में दहशत

Betul News : बैतूल कोतवाली थाना अंतर्गत जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ से एक किलोमीटर दूर ओम पवार के खेत में बने तालाब में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर रही है।

Betul News : तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, लोगों में दहशत

⇓ मनोहर अग्रवाल खेड़ी सांवलीगढ़

Betul News : बैतूल कोतवाली थाना अंतर्गत जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ से एक किलोमीटर दूर ओम पवार के खेत में बने तालाब में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर रही है।

तालाब में शव होने की खबर लगते ही चौकी प्रभारी खेड़ी राकेश सरियाम, आरक्षक विजय रघुवंशी सहित मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी राकेश ने बताया कि शव की हालत देखकर लगता है कि शव एक-दो दिन पुराना है।

शव पर जगह-जगह मछलियों-केकड़े आदि जलीय जीवों के काटने के निशान बने हुए हैं। शव से दुर्गंध आ रही है। मृत व्यक्ति नीली टी शर्ट और काला पेंट पहने हुए हैं। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

फिलहाल पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु बैतूल जिला अस्पताल के लिए रवाना करने तैयारी की जा रही है। वहीं ग्राम में कुछ ही दिनों में लगातार दूसरा शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच में जुट गई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button