बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
MP Board: पहले दिन गैरहाजिर रहे 562 परीक्षार्थी, नहीं बना एक भी नकल प्रकरण

हायर सेकेंडरी (Higher Secondary) प्रमाण पत्र परीक्षा 2022 के अंतर्गत परीक्षा के पहले दिन 17 जनवरी को जिले के 113 परीक्षा केंद्रों (exam centers) पर अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र संपन्न हुआ। इस प्रश्न पत्र में कुल 16335 परीक्षार्थी सम्मिलित होने थे। जिनमें से 562 परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे। आज 15773 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी गई।
17 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा, इस बार कई नए निर्देशों का करना होगा पालन
जिला प्रशासन के नेतृत्व में परीक्षा के संबंध में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थी। जिले के सभी 10 अति संवेदनशील और 5 संवेदनशील केंद्रों पर पर्यवेक्षक की व्यवस्था रखी गई। इनके साथ अन्य केंद्रों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।
बैतूल में बोर्ड परीक्षा शुरू: मास्क लगाकर पहुंचे बच्चे, प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग
जिला शिक्षा अधिकारी एलएल सुनारिया ने बताया कि उड़नदस्तों द्वारा इस दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। किसी भी परीक्षा केंद्र से अनुचित साधन अपनाए जाने संबंधी कोई प्रकरण पंजीबद्ध होना नहीं पाया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सुचारू रूप से संपन्न हुई।



