Betul News : फॉरेस्ट नर्सरी के पौधों का सफाया कर अतिक्रमण, खेती के लिए चलाए हल

Betul News : फॉरेस्ट नर्सरी के पौधों का सफाया कर अतिक्रमण, खेती के लिए चलाए हल

⇓ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul News : वन विभाग की नर्सरी में लगाए गए पौधों को नष्ट कर जमीन पर अतिक्रमण और खेती करने की तैयारी करने का मामला सामने आया है। मामला दक्षिण वन मंडल सामान्य अंतर्गत ताप्ती वन परिक्षेत्र के गौला गोंदी की नर्सरी का है। विभाग इस मामले में कार्रवाई की बात कह रहा है।

बताया जाता है कि गौला गोंदी बीट के कंपार्टमेंट नंबर 1109 में लगभग एक हेक्टेयर भूमि में लगी नर्सरी में सागौन सहित अन्य प्रजाति के पौधे रोपे गए थे। लेकिन, कुछ लोगों ने नर्सरी को नष्ट करने पहले खरपतवार नाशक का छिड़काव किया।

इसके बाद जब पौधे नष्ट हो गए तो खाली हुई उस वन भूमि पर खेती करने के लिए हल बक्खर चलाकर जमीन को खेती योग्य बना लिया। इस बात की भनक जब वन विभाग को लगी तो विभाग द्वारा मौका मुआयना कर पंचनामा बनाकर कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।

इस बारे में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी ओम नाथ मालवी का कहना है कि कंपार्टमेंट नंबर 1109 गौला गोंडी से यह शिकायत मिली है। मौके पर जा कर पंचनामा बनाकर आरोपियों पर वन सुरक्षा अधिनियम के तहत कर कार्रवाई की जावेगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment