Madhavi Raje Scindia Died : ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ माधवी राजे सिंधिया ने एम्स में ली अंतिम सांस
Madhavi Raje Scindia Died: Jyotiraditya Scindia's mother Madhavi Raje Scindia breathed her last in AIIMS.
ग्वालियर। Madhavi Raje Scindia Died केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर उनका निधन हुआ। पिछले कुछ महीने से उनका इलाज चल रहा था। वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं।
माधवी राजे नेपाल के राजघराने से थीं। वह चैरिटी के काम में काफी सक्रिय रहती हैं. माधवी राजे 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थीं जो शिक्षा और चिकित्सा देखभाल जैसे क्षेत्रों में सहायता देते हैं। वह सिंधियास कन्या विद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष भी थीं. उन्होंने अपने दिवंगत पति माधवराव सिंधिया की याद में महल संग्रहालय में गैलरी भी बनाई।
- Also Read : Truck Burning in Mandla : चलते ट्रक में लगी भीषण आग, कंडक्टर और ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान
ग्वालियर के तत्कालीन महाराज माधवराव सिंधिया से उनकी शादी 8 मई 1966 को हुई थी। माधवराव सिंधिया की गिनती देश के ताकतवर नेताओं में होती थी। उनका निधन एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो गया था।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



