स्वास्थ्य अपडेट

Monsoon Skin Care: मानसून में हेल्दी स्क‍िन और निखरी त्‍वचा के लिए अपनाएं ये टिप्स

Monsoon Skin Care, Skin Care Tips, Monsoon Special Skincare, 5 Monsoon Skincare Tips, To Keep Your Skin Healthy, Monsoon Skin Care Routine, Monsoon Skin Care Tips For All Skin, monsoon skin problems, monsoon hair care, monsoon face cream, monsoon season, 7 Tips to Take Care of Your Skin in Rainy Season, skin care routine, dermatologist tips for glowing skin, skin care products, top 10 skin care tips in hindi daily skin care routine at home, Easy Skin Care Tips for Healthy Skin, How to Build a Skin Care Routine, 5 tips for healthy Skin care

Monsoon Skin Care: मानसून में हेल्दी स्क‍िन और निखरी त्‍वचा के लिए अपनाएं ये टिप्स
Source: Credit – Social Media

Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम की शुरूआत हो चुकी है और इस मौसम में स्किन का ख्‍याल रखना बहुत ज्‍यादा जरूरी होता हैं। मानसून यानी बारिश में हवा में अत्यधिक नमी हो जाती है, जिसकी वजह से चेहरे को बार-बार साफ करने की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा बारिश के मौसम में कई तरह के इंफेक्शन फैल जाते हैं, जिनसे बीमारियों के साथ-साथ स्किन संबंधी कई समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। बारिश से कई बीमारियों और स्किन प्रॉब्लम का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप उसकी चमक को बरकरार रखने के लिए बताए गए कुछ खास तरीकों को अपना सकते हैं। तो आइए जानते है कुछ खास टिप्‍स के बारे में….

Monsoon Skin Care: मानसून में हेल्दी स्क‍िन और निखरी त्‍वचा के लिए अपनाएं ये टिप्स
Source: Credit – Social Media

इस तरह से रखें अपने स्किन का ख्‍याल (Monsoon Skin Care)

साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें

बरसात के मौसम में कई तरह की स्क‍िन प्रॉब्लम्स हो जाती हैं। खुजली, जलन और लाल दाग बन जाना सामान्य समस्याएं हैं। ऐसे में त्वचा का विशेष ख्याल रखना होता है। अगर आप भी बरसात के मौसम में अपनी स्क‍िन को लेकर परेशान हैं तो ये उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। बरसात के मौसम में ज्यादातर बीमारियां गंदगी की वजह से ही फैलती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने हाथ, चेहरे और पैरों को समय-समय पर साफ करते रहें। कोशिश करें कि दिन में दो बार किसी अच्छे फेस वॉश से चेहरा साफ करें। आप चाहें तो वाटरप्रूफ क्लींजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नॉन-एल्कोहलिक प्रोडक्ट यूज करें

मानसून में नमी के कारण स्किन से अधिक ऑयल निकलता है। इस मौसम में नॉन-एल्कोहलिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से त्वचा टोन होती है और पीएच भी बैलेंस रहता है। इसके अलावा चेहरे पर चमक भी आती है।

टोनिंग करना भी रहेगा फायदेमंद

बरसात के मौसम में वातावरण में नमी ज्यादा रहती है। ऐसे में स्क‍िन पोर्स भी ब्लॉक हो जाते हैं। इस वजह से अक्सर मुंहासे हो जाते हैं। आप चाहें तो कोई अच्छा एंटी-बैक्टीरियल टोनर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप टोनर इस्तेमाल करने से डरती हैं तो गुलाब जल का इस्तेमाल करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Source: Credit – Social Media

सही ऑयल का करें यूज (Monsoon Skin Care)

बरसात में सही मॉइश्चराइजर या स्किन ऑयल के इस्तेमाल से त्वचा हेल्दी के साथ-साथ ग्लोइंग भी बनती है। आप स्किन ऑयल के रूप में रोज़हिप, जोजोबा और हेम्प सीड ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक्ने को दूर कर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। ध्यान रखें की फेस ऑयल हमेशा लाइट होना चाहिए।

बरसात की धूप से बचकर (Monsoon Skin Care)

बरसात के बाद जब धूप होती है तो बहुत ही तीखी होती है। धूप में निकलना हो तो बिना सनस्क्रीन लगाए नहीं निकलें। सनस्क्रीन से त्वचा अल्ट्रा वायलेट किरणों से सुरक्षित रहेगी।

स्किन को रखें सूखा (Monsoon Skin Care)

बरसात में नमी ज्यादा होने के कारण स्किन पर बार-बार पसीना आने लगता है। इस कारण कई बार आपको पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्किन को ड्राई रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपने स्किन के अनुसार डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पसीने की समस्या को दूर करने के साथ-साथ नमी को भी दूर रखता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button