देश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दर्दनाक हादसा : खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकाल रहा था युवक, अचानक पलटने से दबा नीचे, लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बची जान

बैतूल (Betul Update)। जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की ट्रैक्टर पलटने और उसमें दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त मौके पर कई लोग भी मौजूद थे। ट्रैक्टर पलटते ही वे दौड़े और युवक को बचाने के भरपूर प्रयास किए। बावजूद इसके युवक की जान नहीं बचा पाए। युवक के शव को आज पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी लाया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा ग्राम पंचायत गोपीनाथपुर के सालीवाड़ा गांव में हुआ। यहां बुधवार शाम 5 से 6 बजे के लगभग एक खेत में धान की रोपाई करने के लिए ट्रैक्टर चल रहा था। इस बीच एक जगह ट्रैक्टर फंस गया। मदद के तौर पर फंसे ट्रैक्टर को निकालने के लिए सुखदेव टेकाम (28) निवासी सालीवाडा वहां पहुंचा।

ट्रैक्टर को निकालने के लिए उसने एक्सीलेटर को जोर से दबाया। इससे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह उठ गया और वह पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से सुखदेव नीचे दब गया। इस दौरान कोई वीडियो भी बना रहा था। जिससे यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड भी हो गई है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ट्रैक्टर में दबा युवक दर्द से चीख रहा है। नीचे देखें हादसे का वीडियो…

मौके पर भी चीख पुकार मची है। लोग ट्रैक्टर के पलटते ही दौड़ कर पहुंचते हैं। ट्रैक्टर को हटाने का पूरा प्रयास करते हैं। लेकिन, तब तक युवक की जान चली जाती हैं। युवक का शव आज घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… badh me baha yuvak : लोग देखते ही रहे और बाढ़ में बह गया बैतूल का युवक; सावनेर में बहे पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button