Accident News Today : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Accident News Today : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

घर का सामान लेने जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ हादसे का शिकार

Accident News Today : बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम दुनावा में एक बाइक सवार युवक को रविवार रात 8 बजे अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल युवक को परिजन मुलताई के सरकारी अस्पताल लेकर आए थे। उपचार के दौरान युवक की रविवार की देर रात मौत हो गई।

मुलताई के सरकारी अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला कायम किया है। बताया जा रहा है कि दुनावा निवासी 32 वर्षीय मुकेश परिहार रविवार शाम 7 बजे घर का सामान लेने के लिए बाइक से निकला था। दुनावा के पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर में उसे टक्कर मार दी। जिससे मुकेश बुरी तरह से घायल हो गया।

संजीवनी 108 से लाया मुलताई

मुकेश को संजीवनी 108 से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर में पीछे कल्टीवेटर लगा हुआ था और दुर्घटना के बाद में मौके से फरार हो गया।

अंधेरा होने से नहीं हुई पहचान

ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के वक्त अंधेरा होने के कारण कौन सा ट्रैक्टर था और उसे कौन चला रहा था, यह कोई नहीं देख पाया। थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला कायम किया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment