बड़ी खबरें

MP Constable Recruitment 2022: खुशखबरी! मप्र कांस्टेबल भर्ती में 3 गुना पद बढ़े, जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि है नजदीक

MP Constable Recruitment 2022: खुशखबरी! मप्र कांस्टेबल भर्ती में 3 गुना पदों बढ़े, जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि है नजदीक

MP Constable Recruitment 2022: मप्र (MP) में सरकारी नौकरी (Goverment Job) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आबकारी विभाग में हो रही कांस्टेबल भर्ती में मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने पदों की संख्या को करीब 3 गुना बढ़ा दिया है। इसी के साथ आवेदन की तिथि भी बढ़ाई गई है, लेकिन ये तिथि भी नजदीक है। यदि आप इस भर्ती में आवेदन करना चाह रहे है तो यही सही मौका है।

Also Read : ShriMad Bhagwat Katha Live Today: जो व्यक्ति सूर्योदय के बाद तक सोएगा उसके जेब में दवाई का पैकेट हमेशा रहेगा : कान्हा महाराज

बता दें कि आवेदन प्रोसेस 10 दिसंबर से शुरू की गई थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट peh.mp.gov.in या mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इतने बढ़ाए पद (MP Constable Recruitment 2022)

बता दें कि आबकारी विभाग में हो रही कांस्टेबल भर्ती में मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने पहले एक्साइज कांस्टेबल के 200 पदों रखे थे, लेकिन अब इन्हें बढ़ाकर 462 कर दिया गया हैं।

Also Read : Khatu Shyam : जानें क्‍यो होती है बाबा खाटू श्‍याम की पूजा, पूरी दुनिया के लोग आते है मन्‍नतें लेकर, उनसे जुड़ी़ ऐसी जानकारियां जो पता नहीं होगी आपको

आवेदन की अंतिम तिथि

MPPEB ने आवदेन की अंतिम तारीख भी बढ़ाई है। पहले इस भर्ती के लिए अंतिम तारीख 24 दिसंबर 2022 थी जिसे बढ़ाकर 29 दिसंबर कर दिया गया है। ऐसे में वे उम्मीदवार जो अबतक इस भर्ती के आवेदन नहीं कर पाएं हैं वे अतिंम तारीख से पहले आवेदन कर लें।

Also Read : Baal jhadna roke: झड़ते बालों से परेशान है तो ये हर्ब का करें इस्‍तेमाल, हमेशा के लिए दूर हो जाएगी समस्‍या 

इस तारीख को होगी परीक्षा (MP Constable Recruitment 2022)

आपको जानकारी दे दें कि लिखित परीक्षा 20 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, सागर, सतना, खंडवा और सीधी के एग्जाम सेंटरों पर आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में 100 नंबर का पेपर होगा जिसमें MCQ टाइप सवाल पूछे जाएंगे। ध्यान दें कि परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए अनरिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को न्यूनतम 60 फीसदी नंबर और एससी,एसटी और ओबीसी को न्यूनतम 50 फीसदी नंबर लाने होंगे।

Also Read : 180W चार्जिंग के साथ 200 MP कैमरे वाले जबरदस्‍त Infinix Zero Ultra 5G स्‍मार्टफोन की सेल हुई शुरू, जानिए कीमत और ऑफर

इस भर्ती के लिए योग्यता 

इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार को किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है।

इस भर्ती के लिए उम्र सीमा

इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी ओबीसी व सभी कैटेगरी की महिलाओं को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। (MP Constable Recruitment 2022)

Also Read : Tiger Ka Video: जंगल में बाइक चलाते समय सामने आ गया खूंखार टाइगर, जान बचाने में हड़बड़ी में ऐसे उठाने लगे कदम, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो… 

फिजिकल एजिबिलिटी क्वालिफिकेशन

ध्यान दें, पुरूष उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 167.5 cm होनी चाहिए। साथ ही सीना न्यूनतम 81cm और फुलाव के साथ 86cm होनी चाहिए। महिला उम्मीदवार की लंबाई न्यूनतम 152.5cm होनी जरूरी है।

सैलरी

चुने गए उम्मीदवार को 19,500 से 62,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।(MP Constable Recruitment 2022)

Also Read : Sushant Singh Rajput ने नहीं की थी खुदकुशी, पोस्‍टमार्टम करने वाला बोला-बॉडी देखते ही समझ गए थे मर्डर है!

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button