वायरल अपडेट

Pawan Singh joins BJP: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की होगी भाजपा में वापसी, दिल्ली में नेताओं से मुलाकात, चुनाव भी लड़ेंगे

Pawan Singh joins BJP: फिल्म अभिनेता और लोकप्रिय भोजपुरी गायक पवन सिंह एक बार फिर भाजपा में वापसी करने जा रहे हैं। पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से भेंट की। इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।

दिल्ली में हुई अहम मुलाकात

मंगलवार को दिल्ली में हुई इस मुलाकात में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद थे। यह बैठक केवल शिष्टाचार भर नहीं थी, बल्कि इससे यह संदेश भी गया कि पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बीच जो मनमुटाव था, वह अब खत्म हो गया है।

Pawan Singh joins BJP: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की होगी भाजपा में वापसी, दिल्ली में नेताओं से मुलाकात, चुनाव भी लड़ेंगे

अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मिले

जानकारी के अनुसार पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से मिलने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट की। इससे साफ संकेत मिला है कि पार्टी उन्हें लेकर गंभीर है और आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका अहम हो सकती है।

इस वजह से थी दोनों में अदावत

लोकसभा चुनाव के दौरान काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा उम्मीदवार थे। उस समय पवन सिंह के मैदान में उतरने से समीकरण बिगड़े और कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा। उसी वजह से दोनों नेताओं के बीच दूरी बढ़ गई थी। लेकिन अब जो तस्वीर सामने आई है, उससे साफ हो गया है कि आपसी मतभेद दूर हो चुके हैं और दोनों भाजपा के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

Pawan Singh joins BJP: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की होगी भाजपा में वापसी, दिल्ली में नेताओं से मुलाकात, चुनाव भी लड़ेंगे

भाजपा प्रभारी ने कर दिया स्पष्ट

बैठक के दौरान भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने साफ कहा कि पवन सिंह भाजपा का हिस्सा हैं और आगे भी भाजपा के साथ ही बने रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और पवन सिंह अब एनडीए के लिए पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा भी उपस्थित थे।

पांच अक्टूबर को होंगे शामिल

सूत्रों के अनुसार पवन सिंह 5 अक्टूबर को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी इस कदम को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रही है। पवन सिंह भोजपुरी क्षेत्र में बड़े सितारे हैं और उनकी लोकप्रियता का असर सीधे-सीधे चुनावी राजनीति पर देखने को मिल सकता है। भाजपा को उम्मीद है कि उनका करिश्मा पार्टी के लिए वोटों में तब्दील होगा।

आरा से चुनाव लड़ने की भी चर्चा

राजनीतिक चर्चाओं में यह बात भी उठ रही है कि भाजपा पवन सिंह को आरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसका असर पूरे शाहाबाद क्षेत्र की राजनीति पर पड़ेगा। पवन सिंह की छवि और उनका जनाधार इस क्षेत्र में भाजपा की स्थिति को मजबूत कर सकता है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button