Aaj ka rashifal: मिथुन राशि के अनुकूल रहेगा दिन, मित्रों के साथ करेंगे सैर सपाटा, नौकरी में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal)। आज का सुविचार… संबंध कभी भी सबसे जीतकर नहीं निभाए जा सकते। संबंधों की खुशहाली के लिए झुकना होता है, सहना होता है, दूसरों को जिताना होता है और स्वयं हारना होता है। सच्चे सम्बन्ध ही वास्तविक पूँजी है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 18-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- पंचमी 05:57:06, पश्चात-षष्ठी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 04 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 18:51:35, पश्चात-श्रवण,
योग- शुभ 06:41:26, पश्चात-शुक्ल,
करण- तैतुल 05:57:06, पश्चात-गर,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- मकर राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:30:01,
सूर्यास्त- 19:05:25,
दिन काल- 13:35:24,
रात्रि काल- 10:24:05,
चंद्रास्त- 09:49:21,
चंद्रोदय- 24:07:35,
राहू काल- 17:24-19:05 अशुभ,
यम घंटा- 12:18-13:59 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,
प्रदोष- 19:05-21:11 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से पलकलनक लगता है। षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal)

चर- 07:12-08:54,
लाभ- 08:54-10:36,
अमृत- 10:36-12:18,
शुभ- 13:59-15:42,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal)

शुभ- 19:05-20:23,
अमृत- 20:23-21:41,
चर- 21:41-22:59,
लाभ- 25:35-26:53,
शुभ- 28:12-29:30,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal)

सूर्य- 05:30 – 06:38,
शुक्र- 06:38 – 07:46,
बुध- 07:46 – 08:54,
चन्द्र- 08:54 – 10:02,
शनि- 10:02 – 11:10,
बृहस्पति- 11:10 – 12:18,
मंगल- 12:18 – 13:26,
सूर्य- 13:26 – 14:34,
शुक्र- 14:34 – 15:42,
बुध- 15:42 – 16:50,
चन्द्र- 16:50 – 17:57,
शनि- 17:57 – 19:05,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal)

बृहस्पति- 19:05 – 19:57,
मंगल- 19:57 – 20:49,
सूर्य- 20:49 – 21:41,
शुक्र- 21:41 – 22:33,
बुध- 22:33 – 23:25,
चन्द्र – 23:25 – 24:17,
शनि- 24:17 – 25:09,
बृहस्पति- 25:09 – 26:01,
मंगल- 26:01 – 26:53,
सूर्य- 26:53 – 27:45,
शुक्र- 27:45 – 28:38,
बुध- 28:38 – 29:30,

आज 18 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे आपकी आमदनी तो बढ़ेगी समाज में भी आपको सम्मान मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को भी मन चाहा लाभ मिलने की संभावना है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए, घर में काम की अधिकता से तबियत बिगड़ सकती है। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट का काम शुरू कर देना चाहिए ताकि परीक्षा की तैयारी के लिए समय मिल सके। मेहनत से ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्व रोजगार करने वालों के लिए भी दिन अच्छा है, मेहनत से सफलता मिलेगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal)

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष है। आप अपने काम से संबंधित जिस कार्य में हाथ लगाएंगे वह अवश्य पूर्ण होगा परन्तु जल्दबाजी से आपको बचना चाहिए। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तरोताजा महसूस करेंगे। आपका रूझान सामाजिक गतिविधियों में रहेगा, आप गरीब बस्तियों में जाकर गर्म कपड़े अथवा उनके जरूरत की चीजें बांट सकते हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष भी आपकी यथासंभव सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे, इस प्रकार बच्चों में नैतिकता का विकास अवश्य होगा और भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकेंगे। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है, कहीं रिश्ते की बात बन सकती है। फैशन तथा मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। गृहणियों का दिन मनोरंजन के साथ अच्छा बीतेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन मित्रों के साथ सैर सपाटे में गुजरेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ मिल सकता है। किसी प्रकार का निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनेगी पर अपने बड़ों से सलाह लेने से उचित मार्गदर्शन हो सकता है। आप बच्चों से उनके करियर के संबंध में बातचीत करेंगे और उचित सलाह भी देंगे। लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है, किसी सेमिनार में भाग लेने जा सकते हैं। वहां उनकी प्रतिभा को सम्मान मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, अच्छे परिणाम मिलेंगे। तकनीकी से जुड़े लोगों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। पत्नी के सहयोग से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal)

4 कर्क राशि :- आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से बचें। अपनी कार्यक्षमता में सुधार लाने के लिए प्रयास करें, आप अपनी काबिलियत से उच्च पद को प्राप्त कर सकते हैं। स्व रोजगार करने वालों आप कोई नवीन योजना शुरू कर सकते हैं, परन्तु सहकर्मियों से सहमति अवश्य ले लें। महिलाएं परिवार अथवा कार्य-क्षेत्र में भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें। संतान की पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए, उनका ध्यान भटक सकता है। उच्च शिक्षा में लगे छात्रों को उचित अवसर मिलने की संभावना है। विदेश के किसी प्रोजेक्ट के लिए ऑफर मिला सकता है, जिसका उन्हें बहुत दिनों से इंतजार था। शुभांक – 4 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत और ईमानदारी के श्रेष्ठ परिणाम मिल सकते हैं। समाज में आपको अलग पहचान मिलेगी और दोगुने उत्साह के साथ सामाजिक गतिविधियों में संलग्न होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, पदोन्नति की सूची में आपका ये नाम भी आ सकता है। वित्तीय मामलों में आपको लाभ मिलने के संकेत हैं, आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। छात्र अपनी मेहनत के दम पर करियर में ऊंची उड़ान भरने में सफल हो सकते हैं, कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बीतेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। साझेदारी में चल रहे व्यापार में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपसी सूझबूझ से आप समाधान ढूंढ लेंगे। जिन जातकों को कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई समस्या चल रही है उसका समाधान निकल सकता है। इस राशि के जिन जातकों को नशे की लत है उससे छुटकारा पाने में कामयाबी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में उत्तम अंकों की प्राप्ति के योग बन रहें हैं, परिश्रम जारी रखें। परिवार में किसी बुजुर्ग महिला सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सदस्यों को ध्यान रखना चाहिए। शुभांक – 8 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal)

7 तुला राशि :- आज के दिन आपको अपने जीवन साथी से वित्तीय मामलों में अच्छा सहयोग मिल सकता है। आपको पूरी निष्ठा के साथ अपनी पार्टनर का साथ निभाना चाहिए। परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहेगा। मीडिया से जुड़े जातकों को वांछित लाभ मिल सकता है। विज्ञान जगत से जुड़े छात्रों के लिए दिन श्रेष्ठ है, किसी नवीन आविष्कार की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इस राशि के जातकों की आय तथा व्यवसाय से संबंधित परेशानियां दूर होने की संभावना बन रही है। सोच समझ कर कार्य करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, प्रात: भ्रमण करें। शुभांक – 7 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप किसी रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उपहार स्वरूप देने के लिए सोने का कोई आभूषण खरीदने जा सकते हैं, इस तरह आपकी अच्छी धन राशि खर्च होने की संभावना है। आपके व्यापार में अच्छे लाभ के संकेत हैं। परिवार में सद्भावना बना रहेगा। इसके लिए आपको अपने पार्टनर के साथ नम्रता पूर्वक पेश आना चाहिए। अपनी वाणी तथा व्यवहार में मधुरता लाएं यह बच्चों के लिए बेहतर होगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा के लिए प्रस्थान कर सकते हैं। यह यात्रा पारिवारिक अथवा व्यवसायिक भी हो सकती है। समय के साथ आपके स्वभाव तथा जीवनशैली में बदलाव सकारात्मक परिणाम देने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। कार्य-क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा और सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। प्रेमी युगल बहुत सोच समझ कर रिश्ते को आगे बढ़ाएं, पारिवारिक असहमति भी हो सकती है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर हो सकता है, परन्तु आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रक्तचाप बढ़ सकता है, व्यवस्थित आहार का पालन करें तथा चिकित्सक से संपर्क करें। आपके अंदर संगठन संचालन की अद्भुत क्षमता होती है, जिसके दम पर आप अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी समस्या का समाधान ढूंढ़ने में कामयाब होंगे और आपके प्रगति के रास्ते आसान हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी मनचाहा परिणाम मिलने के योग हैं। दिनभर की आपाधापी के बाद आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ बाहर भी जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभांक – 9 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj ka rashifal)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आप पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अपनी वाणी तथा व्यवहार में संयम से काम लें, तो आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा या सामारोह में जा सकते हैं, जहां आपको आत्मिक शांति का अनुभव होगा। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना भी बना सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है, जिसे आप अपनी लगन से समय पर पूरा करेंगे, अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को थोड़ी राहत मिलेगी, परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे जातकों को किसी महिला मित्र की मदद से अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – ग्रीन है। (Aaj ka rashifal)

12 मीन राशि :- आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है, पर्याप्त आराम मिलने के बाद आप अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को मेहनत से आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। यह खर्च पारिवारिक अथवा व्यवसायिक भी हो सकता है। अपनी वाणी तथा व्यवहार में मधुरता लाएं अन्यथा बने काम में बाधा भी आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में संतुलन बनाए रखने से संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। लेखन या मीडिया से जुड़ी महिलाओं के लिए लाभ के योग हैं। अच्छा ऑफर मिल सकता है। वित्तीय लाभ की प्रबल संभावना बन रही है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पर्पल है। (Aaj ka rashifal)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment