Aaj ka rashifal 30 may: सिंह राशि के लिए अनुकूल रहेगा दिन, दूर होंगे असमंजस, बढ़ेगी आय

By
Last updated:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 30 may)। आज का सुविचार… अकुशल मन के द्वारा हमने दु:ख को पैदा किया है। पाप कर्मों को बांधते समय हमें अंदर से बहुत हर्ष होता है, परंतु जब वे कर्म उदय में आते हैं तो हमें बहुत पछतावा होता है कि हमसे यह क्या हो गया। दुनिया में रहने वाले अधिकांश लोग दु:ख का संग्रह करते हैं। पाप करते समय अंदर से आवाज आती है कि यह सही नहीं है, परन्तु किसी के कहने पर हम खुद के मन की बात को दबा देते हैं। इसी को अकुशल मन कहा गया है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 30-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- चतुर्थी 21:22:12,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 16 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 21:28:14,
योग- गण्ड 12:55:27, पश्चात-वृद्धि,
करण- वाणिज् 10:14:17, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- मिथुन 15:41:22, पश्चात-कर्क राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:25:25,
सूर्यास्त- 19:12:12,
दिन काल- 13:46:47,
रात्रि काल- 10:12:58,
चंद्रोदय- 08:15:34,
चंद्रास्त- 22:50:30,
राहू काल- 10:35-12:19 अशुभ,
यम घंटा- 15:46-12:19 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:46 शुभ,
प्रदोष- 19:12-21:16 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 30 may)

चर- 05:25-07:09,
लाभ- 07:09-08:52,
अमृत- 08:52-10:35,
शुभ- 12:19-14:02,
चर- 17:29-19:12,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 30 may)

लाभ- 21:45-23:02,
शुभ- 24:19-25:35,
अमृत- 25:35-26:52,
चर- 26:52-28:09,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 30 may)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 29 may)

शुक्र- 05:25 – 06:34,
बुध- 06:34 – 07:43,
चन्द्र- 07:43 – 08:52,
शनि- 08:52 – 10:01,
बृहस्पति- 10:01 – 11:10,
मंगल- 11:10 – 12:19,
सूर्य- 12:19 – 13:28,
शुक्र- 13:28 – 14:37,
बुध- 14:37 – 15:46,
चन्द्र- 15:46 – 16:54,
शनि- 16:54 – 18:03,
बृहस्पति- 18:03 – 19:12,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 30 may)

मंगल- 19:12 – 20:03,
सूर्य- 20:03 – 20:54,
शुक्र- 20:54 – 21:45,
बुध- 21:45 – 22:37,
चन्द्र- 22:37 – 23:28,
शनि- 23:28 – 24:19,
बृहस्पति- 24:19 – 25:10,
मंगल- 25:10 – 26:01,
सूर्य- 26:01 – 26:52,
शुक्र- 26:52 – 27:43,
बुध- 27:43 – 28:34,
चन्द्र- 28:34 – 29:25,

आज 30 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 30 may)

1 मेष राशि :- आज इस राशि के लोगों के लिए दिन काफी व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने काम-काज को लेकर काफी चिंतित भी रह सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह आपका भ्रम है। आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्थिति आपके पक्ष में खड़ी नजर आएगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। ऑफिस में थोड़ा संभलकर रहें और अपने काम पर फोकस करें। किसी के साथ बहस न करें, बल्कि उनकी राय सुनें। शुभांक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 30 may)

2 वृषभ राशि :- आज इस राशि के लोगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आप भविष्य में किसी बड़ी यात्रा की योजना बनाएंगे। इतना ही नहीं आप अपने घर या दुकान का निर्माण कार्य शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। आपके मन में अच्छे भाव आएंगे और आप काफी हल्कापन महसूस करेंगे। आपके प्रिय व्यक्ति आपके सामने अपने दिल के राज खोंलेंगे। इस राशि के जो लोग शादीशुदा हैं उनके लिए वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। आपकी अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 30 may)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातक काफी व्यस्त रहने वाले हैं। इतना ही नहीं आप मानसिक तनाव के कारण काफी परेशान रहेंगे और आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रह सकती है। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आमदनी काफी अच्छी रहने वाली है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 30 may)

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के लोग थोड़ी कमजोरी महसूस कर सकते हैं। हालांकि व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको सलाह है कि अपने पार्टनर के साथ झगड़ा करने से बचें। साथ ही आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। काम के सिलसिले में आपकी स्थिति मजबूत होगी और कुछ काम आपकी सलाह लेकर भी बनेंगे। कुछ नए कार्य करने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 30 may)

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। जीवन में जो असमंजस था वह अब दूर होगा। इतना ही नहीं आपकी आय में वृद्धि होगी। काम-काज में सफलता मिलेगी और परिवार की तरक्की के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आपको किसी धार्मिक कार्य में योगदान करने के लिए पुरस्कार भी दिया जा सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 30 may)

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आने से आप काफी असहज महसूस करेंगे और इससे आपकी मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी। आपका ध्यान जीवनसाथी पर ज्यादा रहने वाला है। आपको सलाह है कि किसी के भी साथ झगड़ा न करें। काम के सिलसिले में आपका तेज दिमाग आपको जीत दिलाएगा और इसी के साथ आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को किसी एक्सपर्ट की सलाह आपके लिए बहुत काम आएगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 30 may)

7 तुला राशि :- आज इस राशि के लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी संतान को काफी स्नेह देंगे। इतना ही नहीं दांपत्य जीवन में स्थितियां काफी हद तक कंट्रोल में रहेंगी और आप दोनों के बीच चल रही परेशानियों में कमी आएगी। आपको सलाह है कि अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उनसे बहस न करें, उनकी बात को ध्यान से सुनें, फिलहाल कामकाज से दूर रहें वरना आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 30 may)

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आपको महसूस होगा कि आपको परिवार में कहाँ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी और आपके खर्च भी जरुरत के अनुसार ही होंगे। परिवार के छोटे सदस्यों में आपसी लड़ाई होने की संभावना है। ऐसे में आपको दखल देना चाहिए। काम-काज में आपके प्रयास रंग लाएंगे और नौकरी में आपको बहुत अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा और जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं, अपने जीवन साथी से किसी महत्वपूर्ण बात पर चर्चा कर कोई रास्ता निकालेंगे। शुभांक – 1 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 30 may)

9 धनु राशि :- आज इस राशि के लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आपको यात्रा करने से बचना होगा। दरअसल यात्रा के लिहाज से अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। फिलहाल आपको अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आपका पारिवारिक माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। इतना ही नहीं आपकी समझ और कार्यकुशलता आपके काम आएगी। प्रेम जीवन में काफी तनाव भरा समय रहने वाला है। दरअसल, आपका पार्टनर आपसे गुस्सा हो सकता है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – काला है। (Aaj ka rashifal 30 may)

10 मकर राशि :- आज इस राशि के लोगों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। दरअसल आप खुद पर ध्यान देंगे। आप अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता देंगे और इसके लिए भरपूर प्रयास भी करेंगे। काम के सिलसिले में आपको कई बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। इस दिशा में प्रयास फलीभूत होंगे। लव लाइफ में रोमांस के मौके मिलेंगे। आमदनी आपकी सामान्य रहेगी लेकिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभांक – 8 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 30 may)

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। इतना ही नहीं आपके कार्यों में आ रही रुकावट दूर होंगी। फिलहाल आपकी स्थितियों में सुधार होगा और आप खुद पर अधिक विश्वास करेंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और मनोरंजन का माहौल रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं वे भी अच्छा समय महसूस करेंगे। अपने प्रिय को खुश रखने के लिए आप काफी प्रयास करेंगे और उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 30 may)

12 मीन राशि :- आज इस राशि के लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। जिससे आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके खर्च अधिक रहने वाले हैं। आप काफी खर्च करना चाहेंगे। काम के सिलसिले में आपको बहुत अच्छे परिणाम हासिल होंगे। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रिय आपकी कमी महसूस करेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके लिए दिन दांपत्य में काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कुछ गलतफहमियां दूर होंगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 30 may)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment