मध्यप्रदेश अपडेट

सीएम मोहन यादव का निराला अंदाज, दुकान पर पहुंचे और खुद बनाई चाय

सीएम मोहन यादव : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान रविवार सुबह उनका एक निराला ही अंदाज देखने को मिला। उनका यह अंदाज देख कर पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आम लोग ही नहीं बल्कि अधिकारी भी दंग रह गए।

सीएम मोहन यादव का निराला अंदाज, दुकान पर पहुंचे और खुद बनाई चाय

सीएम मोहन यादव : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान रविवार सुबह उनका एक निराला ही अंदाज देखने को मिला। उनका यह अंदाज देख कर पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आम लोग ही नहीं बल्कि अधिकारी भी दंग रह गए।

दरअसल, आज सुबह वे कहीं जा रहे थे। इस बीच उन्हें एक चाय की दुकान नजर आई। उन्हें चाय की तलब भी लगी थी। लिहाजा, वे दुकान की ओर मुड़ गए। यहां उन्होंने दुकानदार महिला द्वारा चाय बनाने का इंतजार नहीं किया बल्कि वे खुद ही दुकान पर पहुंच गए। यहां उन्होंने अपने हाथों से ही अदरक कूटी और स्वयं ही शक्कर-चाय पत्ती डालकर चाय बनाई।

चाय बनने के बाद उन्होंने इसे कप भी डाली और सबको अपने हाथों से चाय के कप दिए। इतना ही नहीं दुकानदार महिला को चाय के पैसे भी दिए। उनका यह अंदाज और रूप देख सभी आश्चर्यचकित हो उठे। किसी ने शायद ही सोचा होगा कि उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों की बनी चाय पीने को मिलेगी।

यहां देखें उनका चाय बनाते हुए वीडियो…⇓

छात्र-छात्राओं से किया आत्मीय संवाद

इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दीनदयाल शोध संस्थान के रामनाथ आश्रम शाला चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने वहां अध्ययनरत वनवासी छात्र-छात्राओं से स्नेहपूर्ण वातावरण में आत्मीय संवाद किया। साथ ही विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये लोकनृत्य एवं बुन्देलखण्डी दिवारी नृत्य का साथ आनंद लिया।

सीएम ने बच्चों के साथ चलाई लाठी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किये गये दिवारी नृत्य में सहभागिता निभाते हुए बच्चों के साथ लाठी चलाने की कला का प्रदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न नानाजी देशमुख के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर दीपावली के लिए (दीया-बाती, श्रंगार एवं अन्य) सामग्री तैयार कर बाजार में बेचने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाये। मुख्यमंत्री ने वनवासी छात्रावास के छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त कर उनके भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी भी ली।

दीपावली पर छात्रों को मिलेगा उपहार

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत समूह गान, लोक नृत्य तथा बुन्देलखण्डी दिवारी नृत्य प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं से बेहद प्रसन्न होकर विद्यालय में अध्ययनरत सभी 180 छात्र-छात्राओं को दीपावली के उपलक्ष्य में एक-एक हजार रूपये तक का उपहार देने के लिए दीनदयाल शोध संस्थान की आश्रम शाला के प्रबंधन को निर्देशित किया।

प्राचार्य से ली जरुरी वस्तुओं की जानकारी

आश्रम शाला के प्राचार्य से विद्यालय में किस चीज की आवश्यकता के वस्तुओं की जानकारी मुख्यमंत्री ने ली। विद्यालय के प्राचार्य संतराम यादव ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए बर्तन एवं रजाई-गद्दों की आवश्यकता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आवश्यकताओं की सूची बनाकर अनुमानित व्यय का एस्टीमेट बनाकर दे। विद्यालय की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति की जायेगी।

रविवार को होगा लड्डू-मिठाई का वितरण

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से कहा कि खाने में क्या पसंद है तो छात्र-छात्राओं ने कहा कि लड्डू-मिठाई पसंद है इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर अनुराग वर्मा को बुलाकर कहा कि रविवार को आश्रम शाला में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को लड्डू-मिठाई बंटवाना सुनिश्चित करें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button