बड़ी खबरें

Breaking News : लगातार 5 साल से पदस्थ अधीक्षक होंगे छात्रावासों से बिदा

Breaking News : मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा नर्मदापुरम संभाग के प्रभारी सचिव अजीत केसरी ने शुक्रवार को बैतूल के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। इसमें सड़क निर्माण से संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वर्षा ऋतु अब समाप्त होने को है। अत: वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड$कों की रिपेयरिंग का कार्य विशेष अभियान प्रारंभ कर आगामी एक माह में पूर्ण कर लिया जाए।

Breaking News : लगातार 5 साल से पदस्थ अधीक्षक होंगे छात्रावासों से बिदा

समीक्षा बैठक में एसीएस के समक्ष विधायकों ने उठाया अधीक्षकों की मनमानी का मुद्दा

Breaking News : मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा नर्मदापुरम संभाग के प्रभारी सचिव अजीत केसरी ने शुक्रवार को बैतूल के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। इसमें सड़क निर्माण से संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वर्षा ऋतु अब समाप्त होने को है। अत: वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड$कों की रिपेयरिंग का कार्य विशेष अभियान प्रारंभ कर आगामी एक माह में पूर्ण कर लिया जाए।

बैठक में सांसद नर्मदापुरम दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उईके, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, संभागायुक्त नर्मदापुरम संभाग केजी तिवारी, मुख्य वन संरक्षक अनिल कुमार के साथ बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह तथा नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना सहित नर्मदापुरम संभाग के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद थे।

पुराने जर्जर भवन गिराने की कार्रवाई करें

अपर मुख्य सचिव श्री केसरी ने बैठक में निर्देश दिए कि पिछले दिनों संसद द्वारा पारित नए कानूनों की जानकारी देने के लिए विधायकों सांसदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। उन्होंने संभाग के तीनों जिलों में यह कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर्स को दिए।

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने विशेष शिविर लगाएं

अपर मुख्य सचिव श्री केसरी ने विद्यार्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा यातायात नियमों के संबंध में आम नागरिकों को जानकारी देने के उद्देश्य से संभाग के तीनों जिलों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने जर्जर हो चुके शासकीय कार्यालय भवनों को गिराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए भवन गिराने की कार्यवाही करने तथा उसके स्थान पर नए भवन निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस योजना का करें प्रचार-प्रसार

अपर मुख्य सचिव श्री केसरी ने शासकीय अस्पतालों की सुरक्षा समितियां की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन द्वारा संधारित मंदिरों की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए भी संबंधित अधिकारियों से कहा।

अपर मुख्य सचिव श्री केसरी ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को हाल ही में आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने का सरकार ने जो निर्णय लिया है, उस निर्णय के व्यापक प्रचार प्रसार की व्यवस्था की जाएं, ताकि सभी पात्र वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिए।

बैठक में उठा छात्रावास अधीक्षकों का मुद्दा

अपर मुख्य सचिव श्री केसरी ने बैठक में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्मित जल संरचनाओं की सूची विधायकों को उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में विधायकों ने छात्रावासो में लंबे समय से पदस्थ अधीक्षकों द्वारा मनमानी किए जाने की शिकायत की।

इस पर एसीएस श्री केसरी ने निर्देश दिए कि सभी कलेक्टर्स अपने स्तर पर इस बात की जांच करवा लें कि कोई शिक्षक लगातार यदि 5 वर्ष से छात्रावास अधीक्षक है, तो उसे छात्रावास अधीक्षक के पद से मुक्त कर अन्य किसी शिक्षक को अधीक्षक के रूप में पदस्थ करें।

पीएम आवास के लिए नहीं मिल रही रेत

बैठक में विधायकों ने बताया कि नर्मदा किनारे के ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास के लिए रेत मिलना मुश्किल हो रहा है। इस पर एसीएस श्री केसरी ने कहा कि जिन हितग्राहियों का पीएम आवास बनना है उनके लिए यदि सरपंच लिखकर दे कि इन्हें रेत की आवश्यकता है। उन्हें अस्थाई परमिट जारी कर उन्हें रेत आसानी से उपलब्ध कराई जा सकती है।

ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर को हटाया जाएं

श्री केसरी ने सभी नगरीय निकायों में जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर लोडेड ट्रांसफार्मर को हटाकर उसके स्थान पर अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संयुक्त संचालक कृषि को निर्देश दिए कि किसानो की पाठशाला कार्यक्रम में विधायकगों को प्राथमिकता से बुलाकर उन्हें भी किसानों की पाठशाला का विजन समझाएं। एसीएस श्री केसरी ने बैठक में संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि ड्राप आउट बच्चों को चिन्हित कर उन्हें निकटतम स्कूल में प्रवेश दिलाएं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button