बैतूल अपडेट

Betul Crime News : विवाहिता से गैंगरेप, पीड़िता ने खाया जहर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस

Betul Crime News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला के साथ 2 आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद लोकलाज से बचने पीड़िता ने जहर खा लिया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Betul Crime News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला के साथ 2 आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार (Gang rape of married woman) किया। इसके बाद लोकलाज से बचने पीड़िता ने जहर खा लिया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आठनेर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला का बोरदेही थाना क्षेत्र में मायका है। वह गेहूं काटने के लिए अपने मायके आई थी। शनिवार शाम को वह अपने ससुराल जाने के लिए निकली थी। इसी बीच उसे 2 युवक मिले। उन्होंने मुलताई जाने और उसे भी मुलताई तक छोड़ देने का कहकर बाइक पर बिठा लिया।

इस बीच रास्ते में ग्राम डंगारिया और बड़गांव के बीच वे महिला को जबरदस्ती पुलिया के नीचे ले गए। वहां फिर मुंह में कपड़ा ठूंस कर दोनों युवकों ने महिला के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। इसके बाद महिला को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए।

मुलताई से किया बैतूल रेफर (Betul Crime News)

महिला ने इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं दी और घटना से आहत होकर लोकलाज के डर से सल्फास का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालत में सुधार होने पर खुलासा (Betul Crime News)

रात लगभग 10 बजे उसे बैतूल जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान महिला की हालत में सुधार होने पर महिला ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी अस्पताल के स्टाफ को दी। उन्होंने जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी। उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

अफसर पहुंचे जिला अस्पताल (Betul Crime News)

यह जानकारी मिलते ही एसडीओपी बैतूल, कोतवाली थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे। वहीं नायब तहसीलदार ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। बैतूल बाजार थाना प्रभारी द्वारा भी महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। महिला डॉक्टर द्वारा महिला का मेडिकल कराया गया।

आरोपियों की तलाश जारी (Betul Crime News)

महिला द्वारा बताए गए आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने संबंधित थानों को सूचना भेज दी है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जाता है कि एक आरोपी को पीड़िता पहचानती है। इसी के चलते वह बाइक पर बैठ गई थी।

यह बात भी आई सामने (Betul Crime News)

पीड़िता ने यह जानकारी दी है कि जिस आरोपी को वह जानती है वह पहले उसके पति को फोन पर परेशान कर रहा था। इस पर पति ने उसकी पिटाई भी की थी। यह बात अभी पता चली। इधर पुलिस ने रेप और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button