Music Health Effects: डिप्रेशन और तनाव से राहत के लिए आजमाएं ‘म्यूजिक थेरेपी’, जानें इससे होने वाले फायदे
Music Health Effects, Music, Mental health, Brain health, Stress, anxiety, Health, Lifestyle, Music, effects of music on human behavior, ative effects of music, impact of music on human life, benefits of music on the brain, positive effects of music on mental health, physical benefits of music, music effects on human body, music benefits
Music Health Effects: आज के जनरेशन में बड़ी संख्या में लोग तनाव और डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे है। स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी अच्छा खान-पान और पूरी नींद है, उतना ही जरूरी दिल और दिमाग को आराम मिलना भी है। तो दिल और दिमाग आराम देने के लिए आप म्यूजिक सुन सकते है, हालांकि म्यूजिक सुनना हर किसी को पसंद होता है, म्यूजिक हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है, किसी भी ऑकेजन की म्यूजिक जान होती है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है खास करके मानसिक स्वास्थ्य के लिए गाने सुनना फायदेमंद माना जाता है। आप म्यूजिक को ट्रैवलिंग के दौरान, सोने से पहले, खाते वक्त, कुकिंग के दौरान आदि काम करते हुए भी सुन सकते है जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
कई बार तो जो लोग डिप्रेशन और मानसिक बीमारी के शिकार होते हैं, उन्हें म्यूजिक थेरेपी दी जाती है, जिससे उनकी हालत में सुधार होता है। एक्सपर्ट का का कहना है कि कई बार जब आप डिप्रेशन या फिर किसी स्ट्रेस से गुजर रहे होते हैं तो आपको महंगे इलाज की जगह म्यूजिक थेरेपी ट्राई करना चाहिए। यह आपके दिमाग को शांत करता है। स्ट्रेस कम करता है। आप चाहे तो एक स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए म्यूजिक को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते है म्यूजिक थेरेपी के हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में……
फिजिकल हेल्थ बेनेफिट्स (Music Health Effects)
संगीत चिकित्सा, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है। अगर शरीर में कहीं दर्द महसूस हो रहा हो, तो इसे संगीत के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। संगीत सुनने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। यह हैप्पी हार्मोन है, जो दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसले अलावा संगीत के जरिए हम एंटरटेन भी होती है, और इस वजह से दर्द से हमारा ध्यान हटने में मदद मिल सकती है।
डिप्रेशन को कम करने में मददगार?
वेबएमडी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूजिक मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए काफी मददगार साबित होता है। एक स्टडी में यह भी पाया गया कि सोते समय क्लासिकल म्यूजिक सुनने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। खासतौर से जब कोई व्यक्ति डिप्रेशन से जूझ रहा हो, तो यह मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। एक अन्य रिसर्च में दावा किया गया है कि हैप्पी म्यूजिक सुनने से आप खुश महसूस कर सकते हैं, इस बात के भी प्रमाण हैं कि फॉर्मल म्यूजिक थैरेपी अन्य उपचारों के साथ उपयोग किए जाने पर डिप्रेशन को कम करने में मदद कर सकती है।
रिलैक्सिंग म्यूजिक ज्यादा फायदेमंद
तनाव कम करने के लिए आपको रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनना चाहिए। वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 60 बीट्स प्रति मिनट पर बजने वाले संगीत से आप काफी हद तक राहत महसूस कर सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह गति अल्फा ब्रेनवेव्स को प्रोत्साहित करने के लिए सबसे अच्छी है। इससे मन शांत हो जाता है और तनाव से राहत मिलती है।
अर्थराइटिस में दिलाए राहत
संगीत सुनने से अर्थराइटिस के दौरान होने वाला दर्द भी कम हो जाता है। अगर आपको भी इस तरह की कोई समस्या है और इससे होने वाले दर्द को बर्दास्त नहीं कर पाते हैं तो आपको संगीत थेरेपी आजमानी चाहिए।
म्यूजिक थेरेपी का सही तरीका (Music Health Effects)
म्यूजिक को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाएं। रोज कुछ देर सभी चीजें छोड़कर 10 मिनट के लिए म्यूजिक सुनें। इस दौरान अगर आपका ध्यान इधर-उधर भटकने लगे तो म्यूजिक पर फोकस करने की कोशिश करें। रोज 10 मिनट तक ऐसा करने से आपको अपने आप बदलाव महसूस होगा।
म्यूजिक सुनने के फायदे? (Music Health Effects)
- म्यूजिक सुनने से स्ट्रेस दूर होता है।
- म्यूजिक सुनने से आपका मूड अच्छा हो जाता है।
- म्यूजिक सुनने से गुस्सा भी शांत पड़ जाता है।
- म्यूजिक सुनने से पॉजिटिविटी फील होती है।
- ब्रेकअप के बाद मन में उठने वाली भावनाएं को शांत करता है।
- खुद को हीन महसूस करने वाली सोच से छुटकारा पाना।



