बैतूल अपडेट

Betul Today News: महीने भर बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, सूख रही किसानों की सब्जी की फसलें, दी आंदोलन की चेतावनी

Betul Today News: Transformer not changed even after a month, vegetable crops of farmers drying up, warning of agitation

Betul Today News: महीने भर बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, सूख रही किसानों की सब्जी की फसलें, दी आंदोलन की चेतावनी▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul Today News: समीपस्थ ग्राम चिचढाना के किसान विगत एक माह से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। उनके खेतों के पास बिजली की सप्लाई के लिए लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। बार-बार गुहार लगाने पर भी उसे नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है। इससे उनकी फसलें और सब्जी की फसलें सूख रही हैं और उन्हें तगड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्राम के देवराव उइके, शिवलाल कवडे, फुलेसिंह पन्द्राम, गणेश उइके ने बताया कि लगभग दो दर्जन किसानों के खेतों में लगी टमाटर, भाजी पास, बैगन, धनिया, गन्ना बाड़ी की फसल सिंचाई नहीं होने से सूख गई है। ट्रांसफार्मर बदलने किसानों ने विद्युत वितरण कंपनी खेड़ी सांवलीगढ़ के सुपरवाइजर को आवेदन पत्र देकर खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। उन्होंने कर्मचारी भेज कर खराब ट्रांसफार्मर तो निकालकर ले गए परंतु महीना बीत गया पर अब भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर अधिकारियों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो पूरे किसान बिजली ऑफिस का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

ग्राम चिचढाना के किसानों को बिजली नहीं होने से हजारों रूपये का नुकसान हो रहा है। जिसका जिम्मेदार सिर्फ बिजली वितरण कंपनी ही है जिसने समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं बदला। सब्जियां बेच कर किसान अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वहीं विद्युत वितरण कंपनी बिजली बिल देने के बाद भी किसानों की बिजली समस्या को नजरअंदाज कर रही है।किसानों ने अतिशीघ्र चिचढाना गांव में बिजली के लिए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button