Betul News: भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अग्रवाल पहुंचे बैतूल, बोले- जानकारी नहीं होने से हो रही थी जीएसटी में दिक्कत
Betul News: State Convener of BJP Merchant Cell, Agarwal reached Betul, said – Due to lack of information, there was a problem in GST

Betul News: बैतूल। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल गुरुवार को बैतूल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और व्यापारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रकोष्ठ को मजबूत करने और व्यापारियों के हित में कार्य करने की बात कही।
बैठक में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष बबला शुक्ला भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू अनुराग पवार, जिला संहसंयोजक रतन गुगनानी, भाजपा नेता बबलू मालवी, राजा साहू और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ व्यापारियों को पार्टी से जोड़ने का लगातार काम कर रहा है। प्रकोष्ठ के इस अभियान में बैतूल जिले में सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर जिले में आने वाले समय मे प्रकोष्ठ के द्वारा बड़े सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। इंदौर में सम्मेलन हो चुका है।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी की पहले व्यापारियों को पूरी जानकारी नहीं थी। जिसके कारण उन्हें दिक्कत हो रही थी। धीरे-धीरे सभी जानकारी मिलने और कई नियमों में संशोधन के बाद जीएसटी में अब व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं है। उनका समय पर रिटर्न जा रहा है। अगर व्यापारियों को कोई दिक्कत होगी तो प्रकोष्ठ उनकी हर सम्भव मदद करेगा।
- Also Read: Portable Mini Projector: ये सस्ता छोटू प्रोजेक्टर घर को बना देगा थिएटर, मोबाइल भी करता है चार्ज

श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि सभी जिले के सभी प्रकोष्ठ संयोजकों को निर्देश दिए है कि वे बाजारों का निरीक्षण करें। जहां भी शौचालय और पार्किंग की दिक्कत है, वहां स्थानीय प्रशासन की मदद से समस्या का निराकरण प्राथमिकता से कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापारियों के लगातार सुझाव आते रहते हैं। उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाता है। प्रकोष्ठ का उद्देश्य है कि व्यापारियों को पार्टी से जोड़ने का कार्य प्रमुखता से करें।
- Also Read: Outsourced Employees: भारत सरकार के आदेश से आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगी यह सुविधाएं
श्री अग्रवाल के बैतूल पहुंचने की जानकारी मिलते ही आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पण्डागरे भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने श्री अग्रवाल से सौजन्य भेंट की।



