MP DIGITAL YUVA : सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार करने पर सरकार देगी लाखों के इनाम, शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, आप भी हो सकते हैं विजेता

भोपाल (Betul Update) : सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं का प्रचार (Publicity of government schemes on social media) करने पर सरकार लाखों रुपए के इनाम दे रही है। प्रतियोगिता के लिए आज 5 सितम्बर से रजिस्ट्रेशन भी शुरू (Registration starts from today) हो गए हैं। यदि आप भी भाग्यशाली विजेताओं में शामिल होना चाहते हैं और इनाम जीतना चाहते हैं तो आज ही रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आइए बताते हैं कि किस तरह रजिस्ट्रेशन कर आप इनाम जीत सकते हैं।
दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार MP DIGITAL YUVA अभियान के तहत प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। इसमें सरकार की ओर से 1050 युवाओं को ₹1000000 के इनाम दिए जा रहे हैं। MP MyGov की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान में सोशल मीडिया संचार का सशक्त माध्यम है, इसका उपयोग जन कल्याण में करने एवं जनभागीदारी बढ़ाने के अनुक्रम में #MyGov द्वारा अभियान प्रारंभ किया गया है।
आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
अभियान के लिए आज 5 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। प्रतियोगिता में प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है और प्रतियोगी की उम्र 15 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
MP Digital Yuva अभियान प्रतियोगिता के नियम और शर्तें
प्रतियोगिता में आपको अपने मौलिक विचार शासन की 𝟓 योजनाओं लाड़ली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना/मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 𝟐.𝟎 योजना के बारे में प्रदर्शित करने होंगे।
विजेताओं का चयन जनता का, जनता के द्वारा, जनता के लिए थीम पर प्रतिभागी युवाओं के मौलिक, रचनात्मक और प्रेरक पोस्ट पर जन-लोकप्रियता के आधार पर होगा। चयनित विजेताओं को ₹𝟏𝟎 लाख से अधिक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में मौलिक, रचनात्मक विचार और जानकारी वीडियो, पोस्टर, ब्लॉग लिंक, स्लोगन और ग्राफ़िक्स आदि के रूप में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना होगा।
इस अभियान से मप्र के युवा, जनहितकारी योजनाओं और इनसे आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को सोशल मीडिया के जरिये अवगत करवाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें व हितग्राहियों की सफलता की कहानियों से प्रेरणा प्राप्त कर अपने जीवन को भी खुशहाल और समृद्ध बना सकें।
इस तरह दिए जाएंगे इनाम
प्रदेश स्तर पर चयनित शीर्ष 𝟏𝟎 प्रविष्टियों के प्रत्येक विजेता को ₹𝟏𝟎 हजार की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। प्रत्येक जिले में शीर्ष 𝟐𝟎 प्रविष्टियों को एक-एक हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
News Source: https://www.bhopalsamachar.com/2022/09/1050-10.html



