बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

चोरी की बाइक सहित पकड़ा, पूछताछ में एक और बाइक और कार भी मिली ; महिला के शव को वाहन से लाकर फेंके जाने की आशंका

• नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल जिले की शाहपुर पुलिस ने बाइक चोरी और घोड़ाडोंगरी पुलिस ने मोटर चोरी के मामले में एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शाहपुर में पकड़े आरोपी से पूछताछ की तो उसके पास से चोरी की एक और बाइक के साथ ही कार भी बरामद हो गई। उधर रानीपुर थाना क्षेत्र में जंगल में जो लाश मिली थी, उसमें आशंका है कि शव को वाहन से लाकर फेंका गया है।

शाहपुर पुलिस ने बताया कि शाहपुर में कुंडी जोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की होंडा 110 ड्रीम मोटर साइकिल को रोक कर वाहन के कागजात पूछे गए। उसके कागजात नहीं पाए गए। वाहन चालक राहुल पिता कमल ककोड़िया (32) निवासी कुटंगा थाना चिचोली से गहन पूछताछ करने पर उसने यह वाहन ठानी आमला से चोरी करना बताया।

यह भी पढ़ें… Naman Ojha : क्रिकेटर नमन ओझा के पिता वीके ओझा बैतूल में गिरफ्तार, बैंक में सवा करोड़ के गबन का है मामला

आरोपी से पूछताछ पर उसने पॉवरझंडा से टाटा इंडिका कार एवं एक टीवीएस विक्टर मोटर साइकिल ग्राम रेगाढाना थाना बोरदेही से चोरी करने की भी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों वाहन आरोपी के घर से जब्त कर थाना शाहपुर ले आए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

उधर घोड़ाडोंगरी के पिपरी गांव में नल जल योजना की मोटर एवं केबल चुरा लिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मन्सू पिता लत्तू सलाम (23) बेहड़ीढाना घोड़ाडोंगरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक साथी के साथ चोरी किए जाने की बात कबूल की। आरोपी के कब्जे से मोटर बरामद कर ली है। फरार आरोपी की तलाश चल रही है।

एसपी ने किया मौका मुआयना

बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर हनुमान डोल के पास सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला है। इस मामले में आशंका यह जताई जा रही है कि किसी वाहन से वहां तक शव को लाकर फेंका गया है। सूचना पर एसपी सिमाला प्रसाद ने भी मौका मुआयना किया। मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। एफएसएल टीम से भी मौके की जांच कराई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट गार्ड को आज हनुमान डोल से करीब 2 किलोमीटर दूर हाईवे के बगल में खाई में एक अज्ञात महिला का शव नजर आया।

यह भी पढ़ें… woman’s body found : बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर घाट सेक्शन में मिला अज्ञात महिला का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस, एफएसएल टीम को बुलवाया

इस पर उसने रानीपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानीपुर टीआई सरविंद्र धुर्वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला की उम्र लगभग 60 से 65 साल है। मौके की स्थिति को देख कर लग रहा है कि शव को किसी वाहन से लाकर वहां फेंका गया है। मामले की गंभीरता को देख कर पुलिस द्वारा एफएसएल टीम को सूचित कर बुलाया गया। दोपहर में एसपी सिमाला प्रसाद भी मौके पर पहुंचीं और मुआयना किया। उन्होंने मामले की उचित जांच और जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें… A surprise check : आधी रात के बाद एसपी सिमाला प्रसाद अचानक पहुंचीं शाहपुर थाना, नजारा देख तल्ख अंदाज में पूछा- यह क्या है तमाशा, दी सख्त हिदायत

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button