बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Cobra’s attitude : किसी ‘किंग’ की तरह ही थी कोबरा की शान, जोरदार फुफकार से किया स्वागत, पकड़ने पर भी तेवर नहीं पड़े ढीले, आप भी देख कर हो जाएंगे हैरान

• उत्तम मालवीय, बैतूल
गर्मी शुरू होने के बाद से ही तप चुकी धरती के कारण सांपों का बिलों से बाहर आना जारी है। सांपों के नजर आने पर जगह-जगह सूचना मिलने पर सर्प मित्र पहुंचते हैं। वे उनका रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ आते हैं। कुछ जहां आसानी से पकड़ में आ जाते हैं तो कुछ को काबू में करने काफी मशक्कत करना पड़ता है।

ऐसी ही खासी मशक्कत हाल ही में मुलताई क्षेत्र के सर्रा गांव में निकले एक कोबरा को पकड़ने में भी करनी पड़ी। वैसे इस कोबरा सांप से ज्यादा उसके तेवरों की चर्चा है। जिसे वीडियो में देखकर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सर्रा गांव में गोलू गढ़ेकर के घर के पीछे मजदूरों द्वारा गोबर के कंडों (उपलों) को उठाने का काम किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें… Video Dhaman Rescue : बैतूल की बैंक में निकला धामन सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने चंद पलों में किया काबू

इसी बीच कंडों के बीच उन्हें कोबरा सांप बैठा हुआ दिखाई दिया। जैसे ही ग्रामीणों ने उसे देखा तो वे डर गए। बताते हैं कि वह जमकर फुफकार रहा था। इस पर उन्होंने गोलू को इसकी जानकारी दी। गोलू द्वारा सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को तुरंत ही मौके पर बुलाया गया। सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा ने कंडों को हटाकर लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें… फाइल खोलते ही अटक गई सांस, भीतर था डेढ़ फीट लंबा सांप

बताते हैं कि सर्प मित्र श्री विश्वकर्मा जैसे ही करीब पहुंचे तो कोबरा ने उनका स्वागत भी जोरदार फुफकार के साथ किया। उसके बाद वह लगातार चकमा देता रहा। यही कारण है कि उसे पकड़ने के लिए करीब एक घंटे तक मशक्कत करना पड़ा। इसके बाद जब वह काबू में आ गया तब भी उसके तेवर जरा भी ढीले नहीं हुए। इस पूरे रेस्क्यू और कोबरा के एटीट्यूट का वीडियो खासा वायरल हो रहा है। आप भी देखें वीडियो… 👇

इस कोबरा सांप के बारे में जानकारी देते हुए वन्य प्राणी विशेषज्ञ समर्थ तिवारी ने बताया कि यह कोबरा इंडियन सपेक्टिकल कोबरा है। इसका वैज्ञानिक नाम NaJA है। इसे बोलचाल की भाषा में काला नाग भी कहा जाता है। यह बेहद जहरीला होता है।

यह भी पढ़ें… When Thresher Became Cooler : किसान ने ठंडी हवा के लिए किया ऐसा देसी जुगाड़ कि लोग हो गए दीवाने, लेने लगे सेल्फी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button