Accident on NH : बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलटी पिकअप, हाईवे पर आरटीओ ऑफिस के पास हादसा
बैतूल। मंगलवार दोपहर में नेशनल हाइवे पर जामठी में एक पिकअप पलट गई। बताया जाता है कि एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद पिकअप पलट गई। हादसे के समय पिकअप वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। खुशकिस्मती थी कि दोनों को ही अधिक चोट हादसे में नहीं आई।
बताया जाता है कि यह पिकअप वाहन भोपाल की ओर से बैतूल की ओर आ रहा था। इसी बीच जामठी में आरटीओ ऑफिस के पास सामने से अचानक एक बाइक सवार आ गया। पिकअप चालक ने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर राहगीर जमा हो गए थे। अच्छी बात यह रही कि पिकअप के चालक और उसमें बैठे एक अन्य व्यक्ति को अधिक चोट नहीं आई। दोनों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लोगों ने बाहर निकाला। गौरतलब है कि आज सुबह शाहपुर में एक बोलेरो वाहन पलट गया। वहीं रात में मुलताई क्षेत्र में एक दूध से भरा वाहन पलट गया था।
⊗ वीडियो : सचिन जैन
Death in accident: शादी से लौट रहे थे युवक, रास्ते में आ गए डंपर की चपेट में, एक की मौत, दूसरा घायल



