बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Rapist’s Procession : पुलिस ने निकाला दुष्कर्म के आरोपी का जुलूस, सात साल की मासूम से किया था दुराचार

• निलेश साहू, झल्लार
बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक 7 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का पुलिस ने आज जुलूस निकाला। आरोपी को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आज जुलूस निकालने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। देखें जुलूस का वीडियो…👇

पुलिस ने बताया कि कल सुबह 9 बजे थाना क्षेत्र की करीब 7 वर्ष की मासूम ने आरोपी योगेश पिता स्वर्गीय माखन बडोदे उम्र 24 साल के विरुद्ध लैंगिक प्रवेशन (बलात्कार) कर हमला करने एवं जान से मारने संबंधी रिपोर्ट की थी। इस पर आरोपी के विरूद्ध धारा 376 (3), 323, 506 भादवि 5 (एल)/6 पाक्सो एक्ट का प्रकरण कायम किया गया। पीड़िता का जिला चिकित्सालय बैतूल से मेडिकल परीक्षण कराया गया।

हैवानियत : महज 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी को किया गिरफ्तार: नाबालिग छात्रा से भी हुआ दुराचार

प्रकरण गंभीरतम श्रेणी का होने से घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद द्वारा निरीक्षण कर आरोपी की शीघ्र तलाश कर गिरफ्तारी एवं विवेचना संबंधी निर्देश दिये गये थे। मौके पर एसडीओपी भैंसदेही शिवचरण बोहित के द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण कर निर्देश प्रदान किये गये। एफएसएल मोबाइल यूनिट बैतूल से एफएसएल टीम के द्वारा भी घटनास्थल का मुआयना किया गया था।

Rapist’s Procession : मासूम से किया था बुरा काम, पुलिस ने किया वह हाल कि अब नजर उठा कर भी नहीं देखेगा किसी को

आरोपी की तलाश कर उसे ग्राम गाड़ागोहान के जंगल से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया। जिसे मेडिकल परीक्षण उपरांत आज न्यायालय पेश किया जावेगा। न्यायालय में पेश करने से पहले पुलिस ने ग्राम झल्लार में उसका जुलूस निकाला ताकि अन्य लोग भी इस मामले से सबक ले सके।

rapist’s procession : मासूम बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, कोर्ट जाते-जाते यह बोला आरोपी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button