Rapist’s Procession : मासूम से किया था बुरा काम, पुलिस ने किया वह हाल कि अब नजर उठा कर भी नहीं देखेगा किसी को
Innocently did a bad job, the police did it, that now he will not even look at anyone
|
• विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र की एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने अच्छा सबक सिखाया। पुलिस ने उसे हथकड़ी लगा कर शहर में उसका जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पैदल ले जाकर न्यायालय में पेश किया। आरोपी गांव से फरार होने के फिराक में था। उसके पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के बेनोड़ा निवासी आरोपी दिवाकर पुत्र डोमा आहके ने मुलताई थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय बालिका के साथ संतरे के बगीचे में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया। आज सोमवार को मुलताई पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस आरोपी दिवाकर को हथकड़ी पहनाकर बस स्टैंड से नगर पालिका रोड होते हुए न्यायालय ले गई। दुष्कर्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। देखें वीडियो….👇
विदित हो कि 12 वर्षीय बालिका की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले के गोरेगांव बेनोड़ा का निवासी आरोपी दिवाकर आहाके 19 मई की शाम उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा कर ले गया। उसने उमरी गांव के पास संतरे के बगीचे में बालिका से दुष्कर्म किया था।
Aise logo ko julus नहीं nikalna चहिये इन्हें कुत्ते की मौत सरेआम देनी चाहिए