बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
कुएं में गिर गई थी मानसिक विक्षिप्त महिला, फिर हो गया चमत्कार…

बैतूल के रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेहकार में मंगलवार शाम को एक महिला कुएं में गिर गई। बताया जाता है कि उक्त महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला के कुएं में गिरते ही ग्रामीण भी वहां एकत्रित हो गए। बिना कोई देर किए उन्होंने खटिया और रस्सों का इंतजाम किया और महिला को निकालने की कवायद शुरू की। इधर पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि ग्रामीणों ने पूरे प्रयास करते हुए महिला को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया। इससे सभी ने राहत की सांस ली।



