बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Murder: खेत पहुंचे किसान की पत्नी और बेटा तो खून से लथपथ मिली लाश

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    खेत पर जागल गया किसान जब सुबह 10 बजे तक भी वापस घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी और बेटा देखने के लिए खेत पहुंचे। वहाँ पहुंचकर उन्होंने जो नजारा देखा तो उनके होश ही उड़ गए। किसान का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके पेट पर चाकुओं से गोदने के निशान थे। इस पर पत्नी तो अपनी सुधबुध ही खो बैठी वहीं बेटे ने तत्काल ही कोटवार को सूचना दी। उसने पुलिस को सूचित किया।

    यह खौफनाक घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की भौरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछार की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कछार गांव का ओमप्रकाश पिता ज्योतिप्रसाद राव (55) बीती रात गांव में ही एक शादी में गया था। शादी में शामिल होने के बाद वह अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत पर जागल करने चला गया था।

    यह भी पढ़ें… खाई में पत्थरों से ढंकी मिली लाश, हत्या की आशंका

    अमूमन वह सुबह 6-7 बजे तक घर लौट आता था। आज 10 बजे तक भी जब वह नहीं लौटा तो उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ उसे देखने खेत पहुंची। वहाँ पहुंचते ही उन्होंने पाया कि चाकू घोंप कर रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी है। मौके पर उसका शव पड़ा मिला।

    यह भी पढ़ें… जमीनी विवाद पर एयर गन पिस्टल से की थी हत्या

    इस पर किसान के बेटे ने कोटवार को जानकारी दी। कोटवार ने भौरा चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एनके पाल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों व ग्रामीणों के बयान लेकर शव को पीएम के लिए शाहपुर भेजा जा रहा है। हत्या की घटना से गांव और क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

    यह भी पढ़ें… महिला की लाठी से पीट-पीट कर हत्या, ग्राम में सनसनी

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button