Betul Jal Jeevan Mission: बैतूल में जल जीवन मिशन की योजनाओं पर सख्त कार्रवाई: ग्वालियर की कंपनी का ठेका रद्द, 21 एजेंसियों को अंतिम नोटिस
Betul Jal Jeevan Mission: Strict action regarding Jal Jeevan Mission schemes in Betul; contract of a Gwalior-based company cancelled, final notices issued to 21 agencies.

Betul Jal Jeevan Mission: बैतूल जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को नल के माध्यम से शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के कार्यों में लापरवाही, अत्यधिक विलंब तथा अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कार्यों की निरंतर समीक्षा के उपरांत मैसर्स अंबिका कंस्ट्रक्शन कंपनी, ग्वालियर द्वारा कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने, कार्य बंद रखने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं करने के कारण 7 ग्रामों पोहर, गदराझिरी, रामघाटी, घोघामल, डोडापोखरनी, जामझिरी एवं सरंडई की नल-जल योजनाओं से संबंधित 2 अनुबंध क्रमांक 32/2023-24 एवं 33/2023-24 को अनुबंध की कंडिका 27.3 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
अनुबंध की शर्तों के अनुसार संबंधित ठेकेदार की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी एवं अतिरिक्त सुरक्षा निधि राजसात करने तथा लिक्विडेटेड डैमेज की शास्ति वसूल किए जाने की वैधानिक प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है। साथ ही, ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शेष कार्यों को अन्य एजेंसी के माध्यम से पूर्ण कराने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
- यह भी पढ़ें : Betul Cannabis Farming: खेतों में मक्के की आड़ में उगाया जा रहा था गांजा, पुलिस की छापेमारी में 39 किलो माल बरामद
इसी क्रम में निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं करने, अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने तथा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं लाने के मामले में भैंसदेही विकासखंड सहित जिले की अन्य 21 नल-जल प्रदाय योजनाओं से संबंधित निर्माण एजेंसियों को अनुबंध की कंडिका 27.3 के अंतर्गत अनुबंध निरस्तीकरण हेतु 14 दिवस का अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने अथवा कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं आने की स्थिति में संबंधित अनुबंधों को नियमानुसार निरस्त करते हुए सुरक्षा निधि राजसात करने तथा शेष कार्यों के लिए नए सिरे से निविदा आमंत्रित करने की कार्रवाई की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : sampark kranti express: कम किराए में राजधानी जैसी रफ्तार, जानिए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की अनूठी बातें और इसके स्टॉपेज
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जल जीवन मिशन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली जनहितकारी योजना है। ग्रामीण परिवारों को समय पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा कार्य की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई निरंतर की जाएगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



