Betul Theft Gang: दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी; धार की गैंग का बैतूल पुलिस ने किया पर्दाफाश
Betul Theft Gang: Scouting by day, breaking locks and stealing by night; Betul police bust a gang from Dhar.

Betul Theft Gang: सारणी। पुलिस ने धार जिले के टांडा क्षेत्र की एक अंतर-जिला चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए पाथाखेड़ा क्षेत्र में हुई 3 नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है। गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 2 फरार आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य धार जिले से 10-15 दिन के लिए निकलते थे। दिन में विभिन्न कॉलोनियों में घूमकर उन सूने मकानों की रेकी करते थे, जिनमें ताले लगे हों। रात में ताले तोड़कर चोरी करते और तुरंत क्षेत्र छोड़ देते थे। गिरोह सीटीवी कैमरों से बचने का भी प्रयास करता था। गिरोह में शामिल मनीष पिता ठाकुर सिंह वसूनिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी जिला धार को धार से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन (क्रमांक एमपी-13-जेडएस-4936), 3000 रुपये नगदी और 1 मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश गया।
तीन घटनाओं का हुआ खुलासा
आरोपी से पूछताछ में 2 अगस्त को सतपुड़ा कॉलोनी पाथाखेड़ा में संजय शर्मा के सूने मकान से सोने-चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपये नगदी चोरी, इसी दिन इसी कॉलोनी के दयाल मेहरा के घर से सोने-चांदी के आभूषण और 3000 रुपये नगदी चोरी और 9 अगस्त को रेस्क्यू कॉलोनी पाथाखेड़ा में राहुल धुर्वे के घर से मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और सोनाटा घड़ी सहित करीब 95 हजार रुपये का सामान चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ।
- यह भी पढ़ें : Betul News Today: बैतूल में 3 जनपद सीईओ को नोटिस, बीसी-एसबीएम पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
गिरोह में यह सदस्य भी थे शामिल
आरोपी ने बताया कि वह अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात करता था। इनमें दिनेश पिता शंकर वसूनिया, मानसिंह उर्फ मान्या उर्फ मनु, सुरपसिंह मोहनिया, रेवसिंह मोहनिया, छगन वसूनिया- सभी निवासी जिला धार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह का मुख्य आरोपी मानसिंह उर्फ मान्या है, जिसके विरुद्ध कई जिलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
डकैतियों में भी शामिल हैं गिरोह
इसी गैंग ने 2017 में मुलताई में डकैती और 2021 में बड़वानी में बड़ी डकैती की घटना को भी अंजाम दिया था। आरोपी बगडोना में 3 चोरियों के साथ-साथ मुलताई के खाटू श्याम मंदिर की दान पेटी, छिंदवाड़ा के तामिया और सिवनी में भी चोरी करना स्वीकार कर चुके हैं।
- यह भी पढ़ें : Betul Jan Vishwas Abhiyan: कलेक्टर का बड़ा फैसला: शिकायतें लंबित मिलीं तो अफसर-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
फरार आरोपियों पर घोषित किया इनाम
एसपी द्वारा मुख्य आरोपी मानसिंह और फरार आरोपी दिनेश की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसपी वीरेन्द्र जैन ने 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है। इस टीम में निरीक्षक जयपाल इनवाती, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक मोहित भाटी, रवि मोहन एवं साइबर सेल से राजेन्द्र धाड़से, बलराम राजपूत, सचिन शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



