बैतूल अपडेट

Betul Jan Vishwas Abhiyan: कलेक्टर का बड़ा फैसला: शिकायतें लंबित मिलीं तो अफसर-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Betul Jan Vishwas Abhiyan: Collector's major decision—officials and employees will face action if complaints are found pending.

Betul Jan Vishwas Abhiyan: कलेक्टर का बड़ा फैसला: शिकायतें लंबित मिलीं तो अफसर-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
Betul Jan Vishwas Abhiyan: कलेक्टर का बड़ा फैसला: शिकायतें लंबित मिलीं तो अफसर-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Betul Jan Vishwas Abhiyan: बैतूल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सेक्टर स्तर पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के साथ-साथ संबंधित विषय से जुड़ी अन्य शिकायतों का भी जिलेभर में प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सेक्टर स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों से पहले अधिकारी संबंधित ग्रामों का भ्रमण कर शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिए।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार सभी विभागों के अधिकारी कार्यालय में न रहकर फील्ड में जाएं और आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। एसडीएम भी निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें। उन्होंने जनविश्वास शिविरों का प्रभावी एवं व्यवस्थित आयोजन करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों में विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। अधिकारियों के भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ियों और स्कूलों का भी निरीक्षण कर वहां पाई जाने वाली कमियों में आवश्यक सुधार कराया जाए।

कलेक्टर ने सख्त हिदायत दी कि पटवारी, सचिव, शिक्षक सहित ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो लगातार अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहते हैं अथवा आमजन की शिकायतों को लंबित रखते हैं, उनके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस रहेगा।

कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण को नगरीय निकायों में ट्रेंचिंग ग्राउंड, वेस्ट प्रोसेसिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों का निरंतर फॉलोअप कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनविश्वास शिविरों के दौरान आधार कार्ड निर्माण तथा मेडिकल बोर्ड के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि शिविरों में पंचायतवार अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएं, ताकि आमजन को आवेदन देने एवं संबंधित विभाग तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए सामाजिक संगठनों एवं शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को इसमें सक्रिय सहभागी बनने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला खनिज अधिकारी को खनन प्रभावित क्षेत्रों में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की समीक्षा

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई एवं समय-सीमा के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

15 अगस्त की तैयारियां शीघ्र पूर्ण करें

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण, जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश के लाइव प्रसारण, मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विद्युत आपूर्ति एवं बैठक व्यवस्था, देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को सभी नगरीय निकायों एवं जनपद मुख्यालयों में तथा 14 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों में तिरंगा रैली का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन तिरंगा रैलियों का नेतृत्व समाज के विशिष्ट नागरिकों द्वारा किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button