बैतूल अपडेट

Betul Today News: शाहपुर दौरे में कलेक्टर सोनवणे सख्त, लंबित मामलों पर चेतावनी, सहायक आयुक्त से मांगा जवाब

Betul Today News: Collector Sonawane strict during Shahpur tour, warning on pending cases, sought reply from Assistant Commissioner

Betul Today News: शाहपुर दौरे में कलेक्टर सोनवणे सख्त, लंबित मामलों पर चेतावनी, सहायक आयुक्त से मांगा जवाब
Betul Today News: शाहपुर दौरे में कलेक्टर सोनवणे सख्त, लंबित मामलों पर चेतावनी, सहायक आयुक्त से मांगा जवाब

Betul Today News: शाहपुर क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासनिक सक्रियता उस समय देखने को मिली जब बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जमीनी स्तर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। स्वास्थ्य केंद्र से लेकर छात्रावास, निर्माणाधीन स्कूल और एसडीएम कार्यालय तक उन्होंने एक-एक व्यवस्था को देखा, कमियों पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। वहीं रात में गांव पहुंचकर चौपाल के जरिए सीधे ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं का मौके पर समाधान भी कराया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं की समीक्षा

दौरे की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण से हुई। यहां कलेक्टर ने टीबी, मलेरिया, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और एनसीडी से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल के सभी कक्षों में उपलब्ध सुविधाओं का स्पष्ट डिस्प्ले किया जाए, ताकि मरीजों को जानकारी आसानी से मिल सके।

एनआरसी में कम भर्ती पर जताई नाराजगी

पोषण पुनर्वास केंद्र में अपेक्षाकृत कम बच्चों की भर्ती पाए जाने पर कलेक्टर ने असंतोष जताया। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर और एनआरसी रजिस्टर का मिलान कराया और बच्चों का वजन व लंबाई मापकर स्थिति को समझा। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों की पहचान और उन्हें केंद्र तक लाने की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाए। मलेरिया वार्ड के सामने कबाड़ पड़ा मिलने पर कलेक्टर ने तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

Betul Today News: शाहपुर दौरे में कलेक्टर सोनवणे सख्त, लंबित मामलों पर चेतावनी, सहायक आयुक्त से मांगा जवाब
Betul Today News: शाहपुर दौरे में कलेक्टर सोनवणे सख्त, लंबित मामलों पर चेतावनी, सहायक आयुक्त से मांगा जवाब

छात्रावास में खामियों पर कार्रवाई के निर्देश

सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान स्मार्ट क्लास का प्रभावी उपयोग नहीं होने और पोषण आधारित मेन्यू का प्रदर्शन नहीं मिलने पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रों के लिए उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग होना चाहिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्मार्ट क्लास का उपयोग जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किया जाए। साथ ही छात्रावास में खेलकूद और अन्य गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों का समग्र विकास हो सके।

सांदीपनी स्कूल के निर्माण कार्य की जांच

शाहपुर में 26 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे सांदीपनी स्कूल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निर्माण की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्लेग्राउंड, ट्रैक और अन्य सुविधाओं को तय मानकों के अनुसार विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम और प्राचार्य को नियमित निगरानी करने को कहा।

Betul Today News: शाहपुर दौरे में कलेक्टर सोनवणे सख्त, लंबित मामलों पर चेतावनी, सहायक आयुक्त से मांगा जवाब
Betul Today News: शाहपुर दौरे में कलेक्टर सोनवणे सख्त, लंबित मामलों पर चेतावनी, सहायक आयुक्त से मांगा जवाब

राजस्व मामलों में लापरवाही पर चेतावनी

एसडीएम कार्यालय में कलेक्टर ने तहसीलदार न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों में जल्द सुनवाई कर उनका निराकरण किया जाए। छह महीने से अधिक पुराने मामलों को लंबित रखने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

फोफल्या में रात्रि चौपाल का आयोजन

दौरे के दौरान कलेक्टर ने दूरस्थ ग्राम पंचायत फोफल्या में रात्रि चौपाल लगाई। यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

Betul Today News: शाहपुर दौरे में कलेक्टर सोनवणे सख्त, लंबित मामलों पर चेतावनी, सहायक आयुक्त से मांगा जवाब
Betul Today News: शाहपुर दौरे में कलेक्टर सोनवणे सख्त, लंबित मामलों पर चेतावनी, सहायक आयुक्त से मांगा जवाब

पेयजल समस्या पर त्वरित निर्देश

ग्रामीणों ने मोटर खराब होने से पानी की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

खाद उपलब्धता को लेकर स्पष्टता

किसानों द्वारा खाद की कमी की बात उठाने पर कलेक्टर ने बताया कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। उन्होंने किसानों को ई-विकास पोर्टल पर सही तरीके से मांग दर्ज करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। स्लॉट बुकिंग की समस्या भी जल्द सुलझाने की बात कही गई।

बिजली और नल-जल योजना पर असर

बिजली बाधित होने से नल-जल योजना प्रभावित होने की शिकायत पर संबंधित विभाग को मरम्मत के निर्देश दिए गए। पंचायत को रूफटॉप सोलर लगाने का सुझाव भी दिया गया। ग्राम खरपावाड़ी में सिंचाई के लिए बेराज निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। जर्जर स्कूल भवन के स्थान पर नए कक्ष निर्माण के लिए पंचायत को कहा गया। अन्य गांवों में भी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।

आग से प्रभावित किसान को राहत

पांडराझिरी में खेत में आग लगने की घटना पर कलेक्टर ने जांच कराकर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। “एक बगिया मां के नाम” योजना के लंबित भुगतान को भी जल्द जारी करने को कहा गया। डाबरी में नए बिजली पोल लगाने और पुराने तारों की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए। स्कूलों में शिक्षकों की कमी और अनुपस्थिति की शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कोदो-कुटकी यूनिट का निरीक्षण

रतनढाना गांव में कलेक्टर ने कोदो-कुटकी प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। यहां ज्वार, रागी और कोदो-कुटकी से बनाए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता को सराहा। महिलाओं ने बताया कि 28 गांवों की 2075 महिलाएं इस समूह से जुड़ी हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। कलेक्टर ने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक पहल बताया।

मॉडल क्लस्टर के रूप में विकसित करने की योजना

रतनढाना को मॉडल क्लस्टर बनाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि यह अन्य गांवों के लिए उदाहरण बन सकता है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। सीएसआर के माध्यम से यूनिट के विस्तार के साथ मुर्गी पालन, बकरी पालन और मल्टी लेयर खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।

पेयजल और अन्य योजनाओं की समीक्षा

डाबरी में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए गए। महिलाओं से पेंशन, राशन और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई और डॉक्टरों की कमी दूर करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला समूह ने पारंपरिक नृत्य और गीत के जरिए कलेक्टर का स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button