बैतूल अपडेट

Betul Paratwada Highway Accident: बैतूल-परतवाड़ा हाईवे पर 250 फीट गहरी खाई में गिरा इथेनॉल टैंकर, नहीं बच सका चालक

Betul Paratwada Highway Accident: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां भैंसदेही थाना क्षेत्र में इथेनॉल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर 250 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर ड्राइवर के शव को बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह टैंकर बैतूल के इथेनॉल प्लांट से भरकर महाराष्ट्र के मनमाड़ की ओर जा रहा था। इस बीच रात में यह टैंकर कोथलकुंड और चिचढाना गांव के बीच अनियंत्रित हो गया। इससे टैंकर 250 फीट गहरी खाई में गिर गया।

Betul Paratwada Highway Accident: बैतूल-परतवाड़ा हाईवे पर 250 फीट गहरी खाई में गिरा इथेनॉल टैंकर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

टैंकर पर कितने लोग थे सवार

बताया जाता है कि टैंकर पर ड्राइवर और उसका सहकर्मी मौजूद थे। मृत ड्राइवर की पहचान महाराष्ट्र निवासी रघुनाथ के रूप में हुई है। सहकर्मी के बारे में बताया जा रहा है कि वह मौके से फरार हो गया। भैंसदेही पुलिस को इस बारे में रात 11.30 बजे सूचना प्राप्त हुई।

Betul Paratwada Highway Accident: बैतूल-परतवाड़ा हाईवे पर 250 फीट गहरी खाई में गिरा इथेनॉल टैंकर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एसडीईआरएफ टीम के 6 सदस्य भी मौके पर पहुंचे। चूंकि टैंकर में इथेनॉल के रूप में ज्वलनशील सामग्री थी और घना अंधेरा भी था। इसलिए बचाव कार्य रात में रोकना पड़ा। अन्यथा और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

आज सुबह दोबारा शुरू हुआ रेस्क्यू

इसके बाद शुक्रवार सुबह दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। बचाव दल ने खाई में से मृत टैंकर चालक का शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भैंसदेही अस्पताल भिजवाया। मृत ड्राइवर के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button