27 June 2025 Panchang and Horoscope: 27 जून 2025 का पंचांग और राशिफल: आज इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (27 June 2025 Panchang and Horoscope)। आज का सुविचार… समय से जीता नहीं जाता, समय से सीखा जाता है। इसलिए समय कब रंग बदलता है, ये कोई नहीं जानता। सोचिये प्रभु श्री राम को जिस रात राज्य मिलने वाला था, सुबह बनवास मिल गया।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 27-06-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत आषाढ़ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- द्वितीया 11:18:48, पश्चात-तृतीया,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 13 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 07:20:54, पश्चात-पुष्य,
योग- व्याघात 21:09:03,
करण- कौलव 11:18:47, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
चंद्र- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन – दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:26:50,
सूर्यास्त- 19:21:35,
दिन काल- 13:54:44,
रात्री काल- 10:05:34,
चंद्रोदय- 07:02:32,
चंद्रास्त- 21:24:52,
राहू काल-10:40-12:24 अशुभ,
यम घंटा- 15:53-17:37 अशुभ,
अभिजित- 11:56-12:52 शुभ,
प्रदोष- 19:22-21:23 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है। तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

चर- 05:27-07:11,
लाभ- 07:11-08:56,
अमृत- 08:56-10:40,
शुभ- 12:24-14:09,
चर- 17:37-19:22,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

लाभ- 21:53-23:09,
शुभ- 24:24-25:40,
अमृत- 25:40-26:56,
चर- 26:56-28:11,

आज 27 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

1 मेष राशि :- आज के दिन लेन-देन के मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। निवेश से पहले सोच समझकर फैसला लें। अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च करेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें, अधिक तला भोजन बीमारी को दावत दे सकता है। क्षात्रों की भावनात्मक विषयों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। चंद्रमा के प्रभाव में सहकर्मियों और वरिष्ठों से व्यवहार में भावनात्मक समझ महत्वपूर्ण रहेगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लाल है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

2 वृष राशि :- आज के दिन किसी नई योजना में धन लगाने से पहले अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें। कारोबारी के लिए ये समय अनुकूल है। धन का लेन-देन सावधानी से करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। छात्रों को पढाई पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव बना रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, पार्टनर नाराज भी हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – सफेद है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपके जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपने यदि पहले कुछ धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेंगे। मामूली सी बेचैनी रहेगी। क्षात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके चिड़चिड़ेपन से परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। किसी तर्क-वितर्क व लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हरा है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

4 कर्क राशि :- आज के दिन एक साथ कई काम हाथ आने से अपने आवश्यक कार्य को पहले पूरा करना होगा। किसी जरूरी काम के कारण अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप किसी बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा और संतान के साथ बिताया समय सुकून देगा। परिवार संग तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सफेद है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

5 सिंह राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों से आप निकलने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपको अपने किसी पुराने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। सिर दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं। अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। शुभांक – 1 और शुभ रंग – लाल है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

6 कन्या राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बहुत आ सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई सीनियर आपकी समस्या सुलझाने में मदद करेगा। अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन माता-पिता यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभांक – 9 और शुभ रंग – हरा है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

7 तुला राशि :- आज के दिन आपके कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। बिजनेस की योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके लिए कुछ खर्चा अधिक रहने वाला है, लेकिन आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। मानसिक अस्थिरता रहेगी। संवाद और समझदारी से भविष्य का निर्णय लें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अक्समात गिरावट के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे। शुभांक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसे आपको समय रहते निपटाना होगा। व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। पाचन की समस्या मानसिक तनाव देगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। शुभांक – 4 और शुभ रंग – लाल है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

9 धनु राशि :- आज के दिन आपके काम में विरोधी बाधा डाल सकते हैं। बिजनेस के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आर्थिक तौर पर आंशिक गिरावट देखने को मिलेगी। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने परिजनों से बातचीत करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी बहसबाजी में ना पड़ें, नहीं तो यह लड़ाई लंबी चल सकती है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पीला है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

10 मकर राशि :- आज के दिन आप साझेदारी में किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की भी सोच सकते हैं। अतिरिक्त धन के लिए भटकना पड़ेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। माता-पिता से आप किसी जरूरी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – ग्रे है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन यदि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चल रही थी, तो उनसे आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यौन शक्ति और तनावजनित विकारों पर ध्यान दें। पढ़ाई में असमंजस की स्थिति रहेगी। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दें, तो जीवनसाथी से बातचीत करके दें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता थी, तो वह समाप्त होगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – नीला है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

12 मीन राशि :- आज के दिन आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर के कामों में ना लगाकर अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, उन्हें अपने निवेश की योजनाओं पर विराम लगाना होगा। उधार लेने की आवशयकता पड़ सकती है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो बाद में कोई समस्या हो सकती है। क्षात्रों को अच्छे परिणाम के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आपको चल रहे आपसी वाद विवाद पर बातचीत करनी होगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – बैगनी है। (27 June 2025 Panchang and Horoscope)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment