बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

हस्तरेखा शास्त्र : कन्या की हथेली में हो यह चिन्ह और लकीरें तो खुल जाती है किस्मत, मिलता है खूबसूरत और धनवान पति, ससुराल में करती हैं राज

बहुत से लोग हाथों की लकीरों पर यकीन नहीं करते। वे अपने कर्म से हाथों की लकीर खींचने का प्रयास करते हैं। दूसरी ओर धार्मिक आस्था वाले हमारे देश में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो हाथों की लकीरों और किस्मत के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। वैसे हाथों की लकीरों को बिलकुल झुठलाया भी नहीं जा सकता। भारत में इस पर बकायदा एक शास्त्र भी है। इस हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथों की यह लकीरें ही सब कुछ बता देती हैं। आज हम हाथों की ऐसी ही कुछ लकीरों के बारे में जानेंगे।

हस्तरेखा शास्त्र में जातक के हाथ में मौजूद चिह्न और रेखाओं का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और भविष्य को जाना जाता है। हाथ में वैसे तो बहुत ही रेखाएं होती हैं। लेकिन भाग्य रेखा प्रमुख होती है। उससे जाना जा सकता है कि व्यक्ति को किस्मत का साथ मिलेगा भी नहीं। यहां हम आपको कुछ ऐसे शुभ निशान और रेखाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका महिलाओं के हाथ में होना उनके सौभाग्‍यशाली होने की बड़ी निशानी होते हैं। ये निशान और रेखा उन्‍हें खूब धन-संपदा, सुख, अच्‍छा परिवार, सफलता-सम्‍मान दिलाते हैं। साथ ही उन पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।

रथ या ध्वजा का हो चिन्ह हो तो…

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस कन्या के हाथ में रथ या ध्वजा का चिह्न होता है, उनका पति किसी बड़े पद पर होता है। ये किस्मत की धनी होती हैं। साथ ही समाज में खूब मान- सम्मान पाती हैं।

मिलता है धनवान पति

यदि किसी स्त्री के हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से उत्पन्न होकर गुरु पर्वत तक जा रही हो तो ऐसी कन्या का विवाह धनवान और खूबसूरत लड़के से होता है। साथ ही ऐसी कन्या को सुख, यश, वैभव प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें… उफ्फ ये क्या हुआ : छुट्टी के बाद नदी पार कर रहे थे स्कूली बच्चे, इसी बीच अचानक आ गई बाढ़, शुक्र है समय पर पहुंच गए शिक्षक

हथेली पर हो चक्र का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, जिस महिला के बाये हाथ की हथेली पर चक्र का चिह्न बना होता है वह बेहद शुभ रहता है। ऐसी महिलाएं ससुराल में खूब मान- सम्मान पाती हैं। साथ ही ये नेतृत्व अच्छा करती हैं। ये हमेशा परिवार को लेकर चलती हैं। इनके अंदर एकता की भावना होती है। हालांकि इनको मेकअप करने का बहुत शौक होता है। साथ ही ये घूमने- फिरने की भी शौकीन होती हैं।

यह भी पढ़ें…प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा; इधर एक युवक ने लगाई फांसी, एक ट्रेन से कटा

हाथ में मछली का चिह्न

हाथ में मछली के चिह्न को बेहद शुभ माना गया है। जिन महिलाओं की हथेली पर मछली का निशान होता है उनका दांपत्य जीवन काफी सुख से बीतता है। ऐसी महिलाओं को अपने पति और ससुराल के सभी सदस्यों का खूब प्यार मिलता है। साथ ही इनको एक आदर्श पति की प्राप्ति होती है। ये भी अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व से ससुराल में सभी सदस्यों का दिल जीत लेती हैं।

News & Image Source :  https://www.jansatta.com/religion/woman-who-have-these-sign-and-lines-are-considered-as-lucky-according-to-palmistry/2292826/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button