बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Mansoon 2022 : इतना झूम के बरसा सावन कि 50 दिन पहले ही पूरा कर दिया बारिश का कोटा, भैंसदेही में फट पड़े बादल

भारी बारिश के चलते जिले के जलाशयों के लगातार खोलने पड़ रहे गेट.

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
Betul ki barish 2022 : सावन की झड़ी और सावन के झूम के बरसने की बातें अभी तक अधिकांश लोग केवल कहानी, किस्सों में सुनते या फिर फिल्मों में ही देखते थे। लेकिन, इस साल सावन के महीने ने प्रत्यक्ष तौर पर यह बता दिया कि जब वह झूम के बरसता है तो कैसा बरसता है। इस साल वाकई सावन का महीना झूम के बरसा। यही वजह है कि मानसून का सीजन खत्म होने के लगभग 50 दिन पहले ही बैतूल जिले में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। वहीं अभी सावन को भी खत्म होने को एक दिन का समय बाकी है।

इस साल प्री-मानसून ने समय पर दस्तक दे दी थी। लेकिन, उसके बाद बारिश में लंबी खेंच हो गई थी। इससे किसान चिंतित नजर आने लगे थे। कुछ जगह तो लोग भगवान की शरण में जाकर धार्मिक अनुष्ठान भी करने लगे थे। हालांकि मानसून ने ज्यादा परेशान नहीं किया। सावन का महीना शुरू होते ही बारिश ने ऐसा जोर पकड़ा कि फिर रूकने का नाम नहीं लिया। इस साल कुछ दिन छोड़ दिए जाए तो पूरे सावन भर झूमकर बदरा बरसते रहे। हालात यहां तक बने कि लोग बारिश के कुछ दिन थमने की दुआ करने लगे। इन सबके बावजूद सावन का महीना नहीं माना और बरसते ही रहा।

मूसलाधार बारिश से जिले की नदियाँ लगातार उफान पर बनी हुई हैं.

यही वजह है कि मानसून का सीजन लगभग आधा बीतने पर ही जिले में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। गुरुवार सुबह तक जिले में औसत 71 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके साथ ही इस साल की बारिश का आंकड़ा 1137.5 मिलीमीटर (45.5 इंच) पर पहुंच गया है। जबकि जिले की औसत सामान्य बारिश 1083.9 मिलीमीटर (43.35 इंच) है। जाहिर है कि औसत से अधिक बारिश जिले में हो चुकी है। बीते साल आज तक 633 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि पूरे साल में 1145.8 बारिश हुई थी।

यहां 24 घंटे में 9.52 इंच हुई बारिश

बीते 24 घंटे में भी जिले में जमकर बारिश हुई है। खासकर भैंसदेही ब्लॉक में तो बादल ही फट पड़े हैं। यहां पर कल से आज सुबह तक 238 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। भारी बारिश से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शाहपुर ब्लॉक में भी 91.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। भीमपुर में 80 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा भी अन्य सभी ब्लॉकों में अच्छी बारिश हुई है। नीचे दिए गए चार्ट में देखें जिले भर में बारिश की विस्तृत जानकारी…

जिले में बारिश की स्थिति

विकासखंड आज अभी तकबीते साल
बैतूल28.8955550.3
घोड़ाडोंगरी191560.3738
चिचोली 22.21231678.5
शाहपुर91.21237.1640.6
मुलताई53 1054588.6
प्रभातपट्टन541022.4492.4
आमला57934619
भैंसदेही2381203888.4
आठनेर67.1832.2383.9
भीमपुर801351752
औसत711137.5633

▪️ नोट : बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में और 11 अगस्त की सुबह 8 बजे तक के हैं।

यह भी पढ़ें… 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button