बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

बना रही थी खाना, अचानक भड़की आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, जिला अस्पताल रैफर

बैतूल। परिवार के लिए खाना पका रही एक महिला पर अचानक बड़ी आफत आ गई। चूल्हे की आग एकाएक भड़क गई और महिला बुरी तरह झुलस गई। सूचना पर 108 से उसे करीब के अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है।

108 एम्बुलेंस सेवा के योगेश पवार ने बताया कि शाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम सोनादेही में खाना बनाते वक्त एक महिला आग में झुलस गई। जिसे 108 की सहायता से शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शाहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को 108 द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि महिला खेत पर खाना बना रही थी। अचानक आग भड़कने से महिला 50% झुलस गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भर्ती कराया जा रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button