बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

घोड़ाडोंगरी में वृद्धा की कुल्हाड़ी मारकर नृशंस हत्या, पैरों की कड़ी लूटी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी नगर स्थित बाजार ढाना में बीती रात अज्ञात आरोपी ने एक 65 वर्षीय वृद्धा की कुल्हाड़ी सिर में मारकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद पांव में पहनी कड़ी लूट ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। एफएसएल टीम को भी बुलवाया गया है। हत्या की इस घटना से सनसनी फैल गई है।
    जानकारी के अनुसार बाजार ढाना घोड़ाडोंगरी निवासी ओझे पत्नी कमल वरकड़े (65) दो-तीन छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती है। कल बाजार ढाना में दीवाली का त्यौहार था। ओझे ने भी रात को भोजन करने के बाद बैलों को चारा डाला और सो गई थी। आज सुबह उसकी रक्तरंजित लाश घर के पीछे ही खेत में मिली है। रात में किसी ने सिर में कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी। वृद्धा के पांव की चांदी की कड़ी (एक जेवर) गायब है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लूटपाट के उद्देश्य से ही हत्या की गई है। घटनास्थल के पास ही कुल्हाड़ी भी पड़ी मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एफएसएल टीम को भी बुलवाया गया है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button