बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दर्दनाक : भाई से फोन पर कहा ‘मुझे मरना है….’ और जाकर कूद गया ट्रेन के सामने, कान में लगा था हेडफोन, गाने सुनते हुए तोड़ा दम

बैतूल। जिले के मुलताई शहर में एक युवक ने बीती रात ढाई बजे ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या (suicied) कर ली। मरने से पहले उसने अपने भाई को फोन करके कहा कि उसे मरना है। वह आखरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। परिजन उसे रात में खोजते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। आज सुबह युवक का शव रेलवे टैक पर मिला।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुलताई निवासी गोकुल पिता सुभाष पवार (20) मजदूरी करता था। वह कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। इसके पिता सुभाष ने बताया कि गोकुल कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। वह कई बार आत्हत्या करने की बात कर चुका था। परिवार वालों ने समझाइश भी दी और जो भी परेशानी है परिवार को बताने की बात कही। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया और यह कदम उठा लिया।

छोटे भाई को किया था कॉल

रात 2.30 बजे उनके बेटे गोकुल ने अपने छोटे भाई जगदीश को कॉल किया था। गोकुल ने उससे कहा कि उसे मरना है और वह आखरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। गोकुल ने स्थान नहीं बताया था कि वह कहां पर है।

रात भर परिजन करते रहे तलाश

गोकुल की मनःस्थिति परिजन जानते थे। लिहाजा वे उसे रात भर तलाश करते रहे। लेकिन वह नहीं मिला। सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। जाकर देखा तो वह गोकुल था। उसे गाने सुनना बहुत पसंद था। जिस समय उसने आत्महत्या की, उस समय भी उसके कान में हैडफोन लगा हुआ था।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button