स्वास्थ्य अपडेट

heart ko strong kaise rakhe: इन तरीकों से आपको कभी नहीं आएगी दिल की समस्‍याएं, ये 7 उपाय रखेंगे हमेशा सेहतमंद

heart ko strong kaise rakhe: इन तरीकों से आपको कभी नहीं आएगी दिल की समस्‍याएं, ये 7 उपाय रखेंगे हमेशा सेहतमंद,  
Credit – social media

heart ko strong kaise rakhe: कोरोना के बाद से भारत में हार्ट अटैक, कार्डिएक अटैक जैसी दिल की बीमारी काफी तेजी से बढ़ रही है। जिसके पीछे कमजोर दिल की समस्या होती है। लेकिन, कुछ हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करके दिल को मजबूत बनाया जा सकता है।

हमारे शरीर में दिल एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, दिल में जब तक धड़कने हैं हम जिंदा हैं। जब दिल स्वस्थ रहता है तो हमारे शरीर की सभी प्रकियाएं ठीक ढंग से चलती रहती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिन्हें अगर आप अपनाते है तो आपका दिल सेहतमंद रहेगा। आइए जानते हैं किस तरह से आप दिल को मजबूत रख सकते हैं। (heart ko strong kaise rakhe)

Also Read : Shadi Me Dance ka video: जमीन फटी और धरती में समा गए सभी बाराती, डांस करते समय हुआ हादसा, रोंगटे खड़ा कर देगा वीडियो…

heart ko strong kaise rakhe: इन तरीकों से आपको कभी नहीं आएगी दिल की समस्‍याएं, ये 7 उपाय रखेंगे हमेशा सेहतमंद,  
Credit – social media

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है। (heart ko strong kaise rakhe)

Also Read : Free Live TV Streaming Channel: फ्री में लाइव चैनल देखने का सीक्रेट! बिना कोई रिचार्ज मोबाइल और कम्‍प्‍यूटर में मुफ्त में दिखेंगे सारे लाइव चैनल, ये आसान ट्रिक बचाएगी पैसा    

Remedies To Strengthen Heart Tips For Improving Heart Health Naturally - दिल को मजबूत करने के दमदार उपाय, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम - Amar Ujala Hindi News Live
Credit – social media

शारीरिक रूप से सक्रिय रहें

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। (heart ko strong kaise rakhe)

Also Read : Geyser Price: ये सस्‍ता गीजर देता है मिनटों में खोलता हुआ पानी, घर में लगाए और बचाए बिजली

Exercise For Heart Health: 6 Easy Exercises That Are Great For Improving Heart Health With Heart Strengthening | Exercise To Improve Heart Performance - Exercise For Heart: हार्ट को मजबूत करने के
Credit – social media

अच्छी और गहरी नींद लें

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Also Read : Doogee S99 : छत से गिरा या पानी में डूबा तो भी खराब नहीं होगा ये स्‍मार्टफोन, कीमत 15 हजार से कम और मिलेंगे दो-दो स्‍पेशल कैमरे

दिल को हमेशा स्वस्थ रखे ये दो फल, रोजाना डाइट में करें शामिल | TheHealthSite.com हिंदी
Credit – social media

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराएं

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें। (heart ko strong kaise rakhe)

Also Read : Betul News: युवा भाजपा नेता सहित 3 लोगों ने अलग-अलग कारणों से लगाई फांसी, एक ग्रामीण की नदी में डूबने से मौत

कैसे मजबूत बनेगा हार्ट? Swami Ramdev से जानिए दिल को स्वस्थ रखने का तरीका

Credit – www.youtube.com/@IndiaTV

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button