Alert: अचानक फिर बढ़े नए पॉजिटिव, कुल मरीजों की तादाद में भी इजाफा

प्रतिबंधों (sanctions) के हट जाने के बाद लोग कोरोना (covid-19) को लेकर पूरी तरह बेपरवाह हो गए हैं। इसका नतीजा शनिवार को देखने को मिला। कल अचानक ना केवल नए मरीजों (new patients) की संख्या में इजाफा हुआ बल्कि कुल मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जबकि फरवरी की शुरुआत से मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही थी।
शनिवार को आई रिपोर्ट में जिले में 39 नए मरीज मिले हैं। यह पिछले एक सप्ताह से रोजाना मिल रहे नए मरीजों से काफी अधिक हैं। जिले में विगत 11 फरवरी को 47, 12 को 35, 13 को 29, 14 को 18, 15 को 20, 16 को 14, 17 को 26 और 18 फरवरी को 18 नए मरीज मिले थे। इससे साफ है कि 11 फरवरी के बाद से नए मरीज बेहद कम संख्या में मिल रहे थे। शनिवार को नए मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
गुगनानी की पहल पर मंजूर हुए 5 लाख, अब विवि का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे खिलाड़ी
इसी तरह कुल मरीज भी जिले में काफी समय बाद बढ़े हैं। 31 जनवरी को जिले में कुल 668 मरीज थे। इसके बाद नए मरीज कम और डिस्चार्ज अधिक होते रहने से कुल मरीज कम होते-होते शुक्रवार को 130 पर आ गए थे। शनिवार नए मरीज 39 मिले जबकि डिस्चार्ज 28 ही हुए। इससे कुल मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 141 पर पहुंच गया है।
MP में कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए गए सभी प्रतिबंध किए समाप्त
उल्लेखनीय है कि सरकार ने कोरोना के कम होते मरीजों को देखते हुए सभी प्रतिबंध हटा लिए हैं। इससे भीड़ भरे आयोजन भी खूब हो रहे हैं। लोग खुद भी कोरोना प्रोटोकॉल को पूरी तरह भूल चुके हैं। अब अधिकांश लोग ना तो मास्क लगा रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग रखने की जरूरत समझ रहे हैं। कहीं यह लापरवाही भारी ना पड़ जाए।
कोरोना का ऐसा खौफ कहीं देखा नहीं होगा… पटना की इस डॉक्टर ने लगवा लिए वैक्सीन के 5-5 डोज



