बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गम्भीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    MP के बैतूल जिले में रविवार रात सड़क दुर्घटना (accident) में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत (death) हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को जिला अस्पताल (district hospital) रेफर किया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। हादसा चिचोली थाना क्षेत्र में हुआ।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात थाना क्षेत्र के चिचोली-मलाजपुर मार्ग पर निवारी के बीएसएनल टावर के समीप एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में शिवप्रसाद पिता सुरजीत धुर्वे (22) निवासी पीपलढाना झापल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके अलावा मंजू पिता आनंद धुर्वे (21) निवासी पीपलढाना झापल गंभीर रूप से घायल हो गया।

    दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक एवं घायल को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक की हालत गंभीर होने से उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    बताया जा रहा है कि दोनों मोटर साइकिल से सवार होकर पहले अपनी नानी के घर बिघवा आए थे। उसके बाद वहां से अपने गांव लौटने के बाद निवारी की ओर गए थे। मोटर साइकिल दुर्घटना कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट कारण नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button